गैस पाइप फटने से मलेशिया में हड़कंप, लपटें कई किलोमीटर तक दिखीं

Malaysia Gas Pipe Burst : कुआलालंपुर,01 अप्रैल :  मलेशिया के एक इलाके में भीषण आग की खबर सामने आई है। गैस पाइप लाइन Gas Pipe  फटने से आग लगने की खबर है. आग इतनी ज्यादा थी कि उसकी लपटें मीलों दूर से दिखाई दे रही हैं. कुआलालंपुर के बाहरी इलाके में एक मलेशियाई शहर में ये भीषण आग लगी. इसके कारण आसपास के घरों को खाली कराना पड़ा.

Malaysia Gas Pipe Burst के दौरान कई किलोमीटर ऊंची लपटें

मध्य सेलंगोर राज्य के पुत्रा हाइट्स में एक गैस स्टेशन के पास लगी आग की ऊंची लपटें कई किलोमीटर तक दिखाई दे रही थीं. आग की सूचना मिलते ही सेलंगोर के दर्जनों अग्निशमन कर्मियों को घटनास्थल पर भेजा गया. स्थानीय समाचार ने विभाग के निदेशक वान मोहम्मद रजाली वान इस्माइल के हवाले से बताया कि मौके पर मौजूद अग्निशमन कर्मियों ने आग लगने का कारण पाइपलाइन का फटना बताया है.

आग लगने का वीडियो वायरल

आग इतनी भयंकर थी कि आग के गोले की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए. कुछ निवासियों ने कहा कि उन्हें अपने घरों के दरवाजे और खिड़कियां हिलती हुई महसूस हुईं, ऐसा माना जाता है कि यह पहले हुए आग के विस्फोट के कारण हुआ था.

Latest news

Related news