उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने किया श्री मनकामेश्वर महादेव मंदिर के जीर्णोद्धार कार्य का निरीक्षण

रीवा: उपमुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कोठी कम्पाउंड रीवा स्थित श्री मनकामेश्वर महादेव मंदिर के जीर्णोद्धार कार्य का निरीक्षण किया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों एवं निर्माण एजेंसी को समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य पूर्ण करने को कहा।

लक्ष्मणबाग परिक्रमापथ का किया अवलोकन

उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने रीवा में लक्ष्मणबाग परिक्रमापथ का अवलोकन किया। उन्होंने लक्ष्मणबाग गौशाला में गायों को गुड़ खिलाया तथा आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Latest news

Related news