Tuesday, February 17, 2026

Earthquake: बैंकॉक में इमारत ढह गई, म्यांमार में अवा ब्रिज गिरा, भूकंप से व्यापक क्षति हुई

शुक्रवार को म्यांमार के मांडले में 7.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप Earthquake आया, जिसके झटके थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक और उत्तरी शहर चियांग माई तक महसूस किए गए.

म्यांमार और थाईलैंड में हुई तबाही के वीडियो हो रहे हैं ट्रेंड

भूकंप के बाद से सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो ट्रेंड कर रहे है जिसमें दोनों देशों में व्यापक क्षति दिखाई दे रही है. एक क्लिप में बैंकॉक में एक निर्माणाधीन इमारत ढहती हुई दिखाई दे रही है, जबकि दूसरी क्लिप में म्यांमार के अवा और सागाइंग क्षेत्रों को जोड़ने वाले प्रतिष्ठित अवा ब्रिज को गिरते हुए दिखाया गया है.

Earthquake: सुनामी का अलर्ट नहीं जारी किया गया है

अभी तक सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है. शुरुआती भूकंप के सिर्फ़ 12 मिनट बाद ही म्यांमार के सागाइंग क्षेत्र में 6.4 तीव्रता का एक शक्तिशाली झटका आया.


मांडले में प्रतिष्ठित अवा ब्रिज इरावदी नदी में गिर गया है.


बैंकॉक में करोड़ों की लागत से बनी इमारत भूकंप के कारण चंद सेकंड में ढह गई


म्यांमार में 7.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया – भूकंप का केंद्र मंडाले शहर से 6 किमी दूर स्थित था, जहां बहुमंजिला इमारतों सहित विनाश हुआ है

ये भी पढ़ें-Kanhaiya Kumar के दर्शन के बाद बिहार के मंदिर को धोया गया? कांग्रेस ने बीजेपी की ‘अछूत राजनीति’ पर उठाए सवाल

Latest news

Related news