दिल्ली
दिल्ली पुलिस ने शहदरा से एक गैंग का भंडाफोड़ किया है जो पहले तो लड़कों को संमलैंगिक रिश्ते बनाने के लिए तैयार करता था और बाद मे उन्हें ब्लैकमेल कर पैसे ऐंठता था..
दिल्ली पुलिस के मुताबिक 20 साल के लड़के से शिकायत मिली कि कुछ लोग उसकी अंतरंग तस्वीर को वायरल करने की धमकी दे रहे हैं और उनसे पैसे भी ऐंठे हैं. शिकायत के मुताबिक आरोपी व्यक्तियों ने “गे डेटिंग ऐप” के माध्यम से पीड़ितों से संपर्क किया. वो समलैंगिक डेटिंग ऐप BLUED में रुचि रखता है था इसलिए लिए उनसे मिलने के लिए तैयार हो गया.उसने आगे बताया कि वो पिछले 3-4 दिनों से एक लड़के के साथ डेटिंग के लिए ऑनलाइन चैट कर रहा था. 8 नवंबर को उन दोनों ने डेटिंग के लिए मिलने का फैसला किया. वे दोनों डोमिनोज दुर्गापुरी चौक पर मिले और फिर एक कमरे में चले गये. वहां दोनों ने अपने कपड़े उतारे लेकिन इस बीच तीन लड़के उनके कमरे में घुस गए और वीडियो बनाने लगे. उन्होने धमकी दी और पैसे की मांग . उन्होंने कहा कि पैसे दें नहीं तो वीडियो सोशल साइट्स पर वायरल कर देंगे.जब लड़कों ने पैसे देने से इंकार किया तो बदमाशों ने उनका फोन छीन लिया और बैंक अकाउंट से 12700 रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करवा लिया. उन सभी ने और पैसे मांगे लेकिन जब पूरी तरह से मांग पूरी नहीं हुई, तो वे उसकी स्कूटी और मोबाइल फोन ले गए और भाग गए.
शिकायत दर्ज होने के बाद सीसीटीवी से मिली फुटेज के आधार पर पुलिस ने बदमाशों पर शिकंजा कसा. पुलिस टीम ने गिरोह के तीन सदस्यों विकास शर्मा, अंशी कुमार और आशुतोष को उनके घर से गिरफ्तार किया.
पूछताछ के दौरान आरोपी विकास शर्मा ने खुलासा किया कि उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर ऑनलाइन ऐप पर डेटिंग के इच्छुक लोगों से जबरन वसूली की योजना बनाई थी. योजना के मुताबिक जब जब डेटिंग के लिए लोग कमरे में पहुंचेंगे तो गिरोह के दूसरे लोग कमरे में प्रवेश करेंगे और एक वीडियो शूट करने का नाटक करेंगे. वे उसका वीडियो सोशल साइट्स पर वायरल करने के बहाने उससे जबरन वसूली करेंगे. आरोपी ने स्वीकार किया कि शिकायतकर्ता से गिरोह के सदस्यों ने योजना के अनुसार जबरन वसूली की थी.

