जहानाबाद: उत्पाद विभाग के विशेष अभियान में 44 शराबी, 7 शराब तस्कर गिरफ्तार

बिहार में जारी शराबबंदी के बावजूद रोजाना सैकड़ों की संख्या में शराबी गिरफ्तार हो रहे हैं. ताज़ा मामला जहानाबाद जिले का है. जहां एक विशेष अभियान के तहत देर रात से सुबह तक हुई छापेमारी में 44 शराबी ओर 7 शराब तस्कर को उत्पाद विभाग की विशेष टीम ने गिरफ्तार किया है. जहानाबाद और अरवल की संयुक्त टीम ने ये अभियान चलाया. शराब बेचने वाले जिन 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया है उनमें 4 महिलाएं भी शामिल है. जिन्हें बसों में भरकर उत्पाद विभाग के कार्यालय लाया गया. जहां उन्हें फाइन लेकर छोड़ने की कवायद शुरू हो गई है.

Latest news

Related news