गुरुवार को चुनाव आयोग ने गुजरात विधानसभा चुनावों की तारीख का एलान किया. आयोग ने राज्य की 182 विधानसभा सीटों पर दो चरणों में मतदान कराने का फैसला लिया है. पहले चरण का मतदान 1 दिसंबर को और दूसरा चरण का 5 दिसंबर को होगा. मतगणना की तारीख 8 दिसंबर रखी गई है. वहीं पहले और दूसरे चुनाव के लिए अधिसूचना 5 नवंबर को पहला चरण और 10 नवंबर को दूसरे चरण के लिए जारी होगी. पहले चरण के लिए नामांकन 14 नवंबर तक दाखिल किए जा सकेंगे वहीं दूसरे चरण के लिए ये तारीख 17 नवंबर होगी. नामांकन पत्रों की जांच का काम 15 नवंबर तक पहले फेस के लिए और 18 नवंबर तक दूसरे फेज के लिए पूरा कर लिया जाएगा. नाम वापस लेने की आखिरी तारीख पहले चरण के लिए 17 नवंबर है तो दूसरे चरण के लिए 21 नवंबर.
केवल एक मतदाता के लिए भी बनेगा पोलिंग बूथ
चुनाव आयोग की जानकारी के मुताबिक वर्तमान में गुजरात के कुल मतदाताओं की संख्या चार करोड़ 90 लाख से ज्यादा है. जिसका मतलब ये है कि हर बूथ पर लगभग 948 मतदाता है. चुनाव आयोग ने बताया कि इनमें से 10 हजार 460 मतदाता ऐसे है जिनकी उम्र 100 साल से ज्यादा है. जबकि नौ लाख 87 हजार बुजुर्ग मतदाता ऐसे है जो 80 साल से अधिक के है. इनके अलावा चार लाख 61 हजार से ज्यादा युवा मतदाता हैं. अगर बात महिलाओं की करें तो चुनाव आयोग इस बार केवल महिलाओं के लिए 1274 पोलिंग बूथ बनाएगा. चुनाव आयोग ने बताया की गिर के जंगल में केवल एक मतदाता के लिए भी पोलिंग बूथ बनाया जाएगा.
मतदान के बेहतर अनुभव के लिए, 1274 मतदान केंद्रों का प्रबंधन पूरी तरह से महिला और सुरक्षा कर्मचारियों द्वारा किया जाएगा। 182 मतदान केंद्रो पर मतदाताओं का लोक निर्माण विभाग स्वागत करेगा। पहली बार 33 मतदान केंद्रों की स्थापना और प्रबंधन सबसे कम उम्र के मतदान कर्मचारी करेंगे:CEC pic.twitter.com/JYW3FDKOMO
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 3, 2022
2017 में किसको मिली थी कितनी सीट
गुजरात विधासभा में 182 सीटें हैं. इससे पहले 2017 में भी दो चरणों में ही मतदान हुआ था.पिछले चुनाव में बीजेपी को 99 सीटें और कांग्रेस को 77 सीटें मिली थी. अन्य के खाते में 6 सीटें आई थी.

