Tuesday, March 10, 2026

‘बीजेपी सिर्फ हवा बनाना जानती है’, विपक्ष पर जमकर बरसे उपेंद्र कुशवाहा

अभिषेक झा,ब्यूरो चीफ,

पटना :  जेडीयू और आरजेडी के बीच पार्टी के विलय को लेकर बिहार में राजनीतिक गर्माहट तेज हो गई है लेकिन जेडीयू के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि बीजेपी सिर्फ हवा बनाना जानती है. जेडीयू और आरजेडी का एक एलायंस चल रहा है और भविष्य में कभी भी यह विलय नहीं होगा.

उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि उपचुनाव के परिणाम आने दीजिए, बीजेपी की सारी बोलती बंद हो जाएगी और विलय को लेकर यह सब अफवाह है. नीतीश कुमार ही हमारे मुख्यमंत्री हैं और आगे भी इसी तरह पार्टी एलायंस में सरकार चलेगी.

Latest news

Related news