Friday, February 27, 2026

जन्मदिन पर शाहरुख ने दिए 2 सरप्राइज़, पठान का ट्रेलर आउट और छत पर आकर फैंस को कहा शुक्रिया

2 नवंबर को शाहरुख खान 57 साल के हो गए. अपने 57वें जन्मदिन पर शाहरुख ने फैंस को दो खूबसूरत तोहफा दिया. आधी रात को शाहरुख अपने मुंबई के घर मन्नत की छत पर आए और बाहर जमा फैंस को शुक्रिया कहा. वहीं दिन में अपनी आने वाली फिल्म पठान का ट्रेलर फैंस के साथ शेयर किया.

शाहरुख के जन्मदिन पर “पठान” का ट्रेलर आउट
ऐसी चर्चा पहले से ही थी कि शाहरुख के जन्मदिन पर उनकी आने वाली फिल्म पठान का ट्रेलर रिलीज़ किया जाएगा. अब खुद शाहरुख ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर ट्रेलर को लॉन्च कर दिया है. शाहरुख ने अपने ट्वीट में लिखा, “अपनी कुर्सी की पेटी बांध लीजिए…पठान टीजर आउट नाऊ” इसके साथ ही फिल्म की रिलीज़ डेट की भी घोषणा की गई शाहरुख ने अपने ट्वीट में लिखा 25 जनवरी 2023 को पठान रिलीज़ होगी हिंदी, तमिल और तेलगू में

शाहरुख ने बाहें फैला कर फैंस को कहा शुक्रिया
मंगलवार की रात शाहरुख खान के घर मन्नत के बाहर बड़ी संख्या में फैंस जमा थे.वो अपने स्टार की एक झलक पाने के लिए बेकरार थे. शाहरुख ने भी उन्हें निराश नहीं किया. वो आधी रात को फैंस को शुक्रिया कहने अपनी घर की छत पर आए. शहरुख खान ने काली टी शर्ट और ब्लू जींस पहन रखी थी. शाहरुख ने पहले हाथ जोड़ कर फैंस को शुक्रिया कहा. फिर उन्होंने अपने सिग्नेचर अंदाज में हाथ फैला कर फैंस को खुश किया. शाहरुख ने छत से ही फैंस के साथ सेल्फी भी ली.

बेटा अबराम भी था शाहरुख के साथ
जब फैंस का अभिवादन करने शाहरुख खान छत पर पहुंचे तो उसने साथ उनके छोटे बेटे अबराम भी थे. शाहरुख ने पहले बेटे को ऊपर उठा के दिखाया. अबराम भी फैंस को हाथ हिला रहे थे. इस दौरान अबराम ने सफेद टी शर्ट और शॉट्स डाले हुए थे.

“पठान” का ट्रेलर लॉन्च
बात अगर शाहरुख की फिल्मों की करें तो रोमांस के किंग शाहरुख अगले साल फिल्म “पठान” में नज़र आएंगे. शाहरुख ने बुद्धवार को फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज़ कर दिया है. सिद्धार्थ आनंद की इस फिल्म ‘पठान’ में शाहरुख के साथ दीपिका पादुकोन और जॉन अब्राहम भी नज़र आएंगे. इसके अलावा शाहरुख फिलहाल दो और फिल्मों पर भी काम कर रहे है एक है विजय सेतुपति और नयनतारा स्टारर ‘एटली का जवान’ तो दूसरी है तापसी पन्नू के साथ राजकुमार हिरानी की फिल्म ‘डंकी’.

Latest news

Related news