Friday, February 27, 2026

जन्मदिन पर शाहरुख ने दिया फैंस को तोहफा,आधी रात मन्नत की छत पर आकर कहा शुक्रिया

2 नवंबर को शाहरुख खान 57 साल के हो गए. अपने 57वें जन्मदिन पर शाहरुख ने फैंस को एक खूबसूरत तोहफा दिया. आधी रात को शाहरुख अपने मुंबई के घर मन्नत की छत पर आए और बाहर जमा फैंस को शुक्रिया कहा. मंगलवार की रात शाहरुख खान के घर मन्नत के बाहर बड़ी संख्या में फैंस जमा थे. वो अपने स्टार की एक झलक पाने के लिए बेकरार थे. शाहरुख ने भी उन्हें निराश नहीं किया. वो आधी रात को फैंस को शुक्रिया कहने अपनी घर की छत पर आए. शाहरुख ने अपने इस सरप्राइस से फैंस का दिल खुश कर दिया.

शाहरुख ने बाहें फैला कर फैंस को कहा शुक्रिया
आधी रात थैंक्स कहने मन्नत की टैरेस पर पहुंचे शहरुख खान ने काली टी शर्ट और ब्लू जींस पहन रखी थी. शाहरुख ने पहले हाथ जोड़ कर फैंस को शुक्रिया कहा. फिर उन्होंने अपने सिग्नेचर अंदाज में हाथ फैला कर फैंस को खुश किया. शाहरुख ने छत से ही फैंस के साथ सेल्फी भी ली.

बेटा अबराम भी था शाहरुख के साथ
जब फैंस का अभिवादन करने शाहरुख खान छत पर पहुंचे तो उसने साथ उनके छोटे बेटे अबराम भी थे. शाहरुख ने पहले बेटे को ऊपर उठा के दिखाया. अबराम भी फैंस को हाथ हिला रहे थे. इस दौरान अबराम ने सफेद टी शर्ट और शॉट्स डाले हुए थे.

“पठान” में नज़र आएंगे शाहरुख खान
बात अगर शाहरुख की फिल्मों की करें तो रोमांस के किंग शाहरुख अगले साल फिल्म “पठान” में नज़र आएंगे.  सिद्धार्थ आनंद की फिल्म ‘पठान’ का ट्रेलर शाहरुख के जन्मदिन पर रिलीज़ किया गया है. इस फिल्म में शाहरुख के साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी नज़र आएंगे. इसके अलावा शाहरुख फिलहाल दो और फिल्मों पर भी काम कर रहे है एक है विजय सेतुपति और नयनतारा के स्टार्र ‘एटली का जवान’ तो दूसरी है तापसी पन्नू के साथ राजकुमार हिरानी की फिल्म ‘डंकी’.

Latest news

Related news