रायपुर
अब छत्तीसगढ़ में पांच साल तक के बच्चों का आधार कार्ड घर बैठे बन सकेगा. सरकार की नई योजना के मुताबिक एक फोन कॉल करने पर घर बैठे पांच साल तक के बच्चे का आधार कार्ड बनाया जा सकेगा. छत्तीसगढ राज्य गठन के 22वीं वर्षगांठ पर छत्तीसगढ सरकार ने कई योजनाओं की घोषणा की है. ‘मितान योजना’ उनमे से एक हैं. योजना को जन जन तक पहुंचाने के लिए सरकार ने बाकायदा एक संगीतमय वीडियो जारी किया है, जिसके जरिये मनोरंजक तरीके से योजना लोगों का समझाई जा सकेगी. इस जिंगल को प्रसिद्ध गायक शान ने गाया है.
बच्चों का आधार- अब एक फोन कॉल पर
Dial करें 📞14545आज राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आपके साथ साझा करते हुए संतोष हो रहा है कि "मुख्यमंत्री मितान योजना" में आज एक और कड़ी जुड़ रही है।
आज से 5 वर्ष तक के बच्चों का आधार कार्ड भी फोन करने पर घर बैठे मिल सकेगा। #CGTribalFest2022 pic.twitter.com/SuhpPubBVu
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) November 1, 2022

