Vidhansabha Poll Result : देश के दो राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को लेकर नतीजे लगभग साफ हो गये है. महाराष्ट्र में जहां सत्तारुढ़ महायुति सरकार बड़े बहुमत के साथ सत्ता में वापसी कर रही है, वहीं झारखंड में भी सत्तारुढ हेमंत सोरेन सरकार जीत की ओर अग्रसरहै. महाराष्ट्र में महायुति को 288 में से 125 से ज्यादा सीटे मिलने के आसार हैं , वहीं झारखंड में जेएमएम की लीड वाली इंडिया ब्लॉक 53 से ज्यादा सीटों पर जीत औऱ बढ़त के साथ सरकार बनाती हुई दिखाई दे रही है.
Vidhansabha Poll Result : महाराष्ट्र चुनाव परिणाम
महाराष्ट्र में अब तक आये परिणाम और रुझानों में भाजपा के नेतृत्व वाली महायुति को प्रचंड बहुमत मिला है. भाजपा अकेले 125 से ज्यादा सीटें जीतती हुई दिखैई दे रही है. देखा जाये तो भाजपा अकेले बहुमत से केवल 20 सीट दूर है. ऐसे में माना जा रहा है कि देवेंद्र फडणवीस मुख्यमंत्री की कुर्सी मिलना तय है,अब सब की नजर इस बात को लेकर है कि अगर भाजपा अकेले बहुमत लेकर आती है, तो महाराष्ट्र की जीत में बड़ी भूमिका निभाने वाले एकनाथ शिंदे को क्या मिलता है ?
महाराष्ट्र में बीजेपी का प्रचंड प्रदर्शन
इस बार विधानसभा कि चुनाव में बीजेपी ने कुल 288 मे से 149 सीटो पर चुनाव लड़ा और 125 से ज्यादा सीटें जीतती नजर आ रही है. पिछले विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 120 सीटें जीती थी.
एकनाथ शिंदे की नेतृत्व वाली शिवसेना ने 81 सीटों पर चुनाव लड़ा र 55 सीटों पर जीत दर्ज करती नदजर आ रही है. कुल मिलकर देखा जाये तो महायुति की दोनों पार्टियां मिलाकर बहुमत का आंकड़ा पार कर चुकी है, ऐसे में अब कयास इस बा के लगाये जा रहे हैं कि इस बार सीएम पद किसे मिलने जा रहा है. अब महायुति को ये तय करन है कि देवेंद्र फड़नवीस औऱ एकनाथ शिंदे मे किसे सीएम पद मिलता है.
झारखंड जेएमएम गाड़ रही है जीत का झंडा
झारखंड में मतगणना जारी है, अभी तक आये परिणाम और रुझानों के मुताबिक झारकंड में एक बार फिर से हेमंत सोरेन सरकार की वापसी हो रही है. झारखंड में ये पहली बार होगा कि एक ही सरकार दोबारा सत्ता में रही है.अब तक झारखंड का मिजाज सत्ता बदलने का रहा है.
झारखंड मुक्ति मोर्चा 48 सीटों पर आगे चल रही है. ताजा रुझानों में झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) की अगुवाई वाला इंडिया ब्लॉक 81 में से 48 से अधिक सीटों पर आगे चल रहा है. रुझान अगर नतीजों में बदल जाते हैं, प्रदेश में एक बार फिर से हेमंत सोरेन सरकार की वापसी तय है.

