Friday, February 27, 2026

सीतापुर: सड़क दुर्घटना में 1 पुलिस कर्मी की मौत, 3 घायल

उत्तर प्रदेश में सड़क दुर्घटना में एक पुलिस निरीक्षक की मृत्यु हुई और तीन पुलिस अधिकारी घायल हुए. घटना सीतापुर में हुई. सीतापुर के SP घुले सुशील चंद्रभान ने बताया, “यह गाड़ी हाइवे पर गश्त लगा रही थी की तभी एक वाहन ने पीछे से टक्कर मारी जिससे गाड़ी सड़क किनारे एक गड्ढे में गिरने के साथ ही एक पेड़ से टकरा गई.”
टक्कर इतनी ज़बरदस्त थी कि पुलिस की गाड़ी पलट गई और 4 पुलिस कर्मी घायल हो गए. जिसमें से एक पुलिस कर्मी की मौत हो गई जबकि बाकी तीन का इलाज चल रहा है. इनमें से एक पुलिसकर्मी को लखनऊ रेफर किया गया है. SP घुले सुशील चंद्रभान का कहना है कि वाहन और उसके मालिक के बारे में जानकारी की जा रही है

Latest news

Related news