Monday, July 6, 2026
Home Breaking News लोकगायिका शारदा सिन्हा के निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जताया शोक,...

लोकगायिका शारदा सिन्हा के निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जताया शोक, “संपूर्ण संगीत के लिए अपूर्णीय क्षति”

0
186
Sharda Sinha CM Yogi
Sharda Sinha CM Yogi

लखनऊ  : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकगायिका, पद्म भूषण शारदा सिन्हा जी Sharda Sinha  के निधन पर शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ‘एक्स’पर पोस्ट कर उनके निधन को संगीत जगत की अपूरणीय क्षति बताया।

सीएम ने Sharda Sinha  को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिखा कि प्रख्यात लोक गायिका, पद्म भूषण डॉ. शारदा सिन्हा जी का निधन अत्यंत दुःखद व संपूर्ण संगीत जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि!

शारदा जी ने लोकभाषाओं को राष्ट्रीय पटल पर दिलाया सम्मान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उन्होंने अपने उत्कृष्ट पारंपरिक गायन के माध्यम से मैथिली, भोजपुरी सहित अनेक लोक भाषाओं और लोक संस्कृति की सेवा की तथा राष्ट्रीय पटल पर उन्हें सम्मान दिलाया।

प्रभु श्रीराम परिजनों को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें

सीएम योगी ने लिखा-प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा उनके शोकाकुल परिजनों एवं प्रशंसकों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।