उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिन के दौरे पर ग्रेटर नोएडा आएंगे. कार्यक्रम के अनुसार योगी आदित्यनाथ 31 अक्टूबर को ग्रेटर नोएडा पहुंचेंगे.
देश के सबसे बड़े डाटा सेंटर का करेंगे उद्घाटन
मुख्यमंत्री 31 अक्टूबर को शाम लगभग 4:30 बजे नोएडा के नॉलेजपार्क पहुंचेंगे. वो यहां प्रदेश के पहले और देश के सबसे बड़े डाटा सेंटर का उद्घाटन करेंगे. इसके बाद योगी रात ग्रेटर नोएडा में ही गुजारेंगे.
राष्ट्रपति के साथ वाटर वीक समारोह में शामिल होंगे
1 नवंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नोएडा एक्सपो सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे. यहां राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी आएंगीं. मुख्यमंत्री यहां राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के स्वागत के लिए मौजूद रहेंगे. एक्सपो मार्ट में इस बार वाटर वीक समारोह का आयोजन किया गया है. इस कार्यक्रम के बाद सीएम योगी आदित्नाथ ग्रेटर नोएडा के लोगों को साफ पानी की सौगात देंगे. वो नोएडा के नॉलेज पार्क 4 में गंगा जल परियोजना की बटन दबाकर शुरुआत करेंगे. इसके बाद सीएम शारदा यूनिवर्सिटी जाएंगे. यहां वो गंगाजल परियोजना और एलईडी लाइट परियोजना का लोकार्पण करेंगे साथ ही जनसभा को भी संबोधित करेंगे. इन सब कार्यक्रमों को निपटा के शाम 5:00 बजे मुख्यमंत्री ग्रेटर नोएडा से लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे.

