Thursday, February 26, 2026

BCCI का बड़ा फैसला, अब पुरुषों के बराबर मिलेगी महिला क्रिकेटर्स को मैच फीस

गुरुवार को बीसीसीआई ने एक ऐतिहासिक फैसला लेते हुए महिला क्रिकेटर्स को बड़ा तोहफा दिया है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने अपनी नई पॉलिसी में महिला और पुरुष खिलाड़ियों को बराबर मैच फीस देने का पैसला किया है.
इस बात की जानकारी बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने ट्वीटर के जरिए दी. उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, “मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है की @बीसीसीआई ने भेदभाव से निपटने की दिशा में पहला कदम उठाया है. हम अपने अनुबंधित के लिए वेतन इक्विटी नीति लागू कर रहे हैं. @BCCIWomen क्रिकेटर्स. पुरुष और महिला क्रिकेटरों दोनों के लिए मैच फीस समान होगी क्योंकि हम क्रिकेट में लैंगिक समानता के एक नए युग में प्रवेश कर रहे हैं. हम महिला और पुरुष खिलाड़ियों के बीच भेदभाव को खत्म करने की ओर बढ़ रहे हैं”.
जय शाह ने एक और ट्वीट कर ये जानकारी भी दी की अब महिला क्रिकेटर्स को कितनी फीस दी जाएगी. उन्होंने लिखा, “@BCCIWomen क्रिकेटरों को उनके पुरुष समकक्षों के समान मैच फीस का भुगतान किया जाएगा. टेस्ट (INR 15 लाख), ODI (INR 6 लाख), T20I (INR 3 लाख). वेतन इक्विटी हमारी महिला क्रिकेटरों के लिए मेरी प्रतिबद्धता थी और मैं एपेक्स काउंसिल को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद देता हूं. जय हिन्द”

Latest news

Related news