सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर को अंतरिक्ष में ही छोड़ वापस लौटा स्टारलाइन यान

SunitaWilliams : स्टारलाइन अंतरिक्ष यान सुनीता विलियम्स Sunita Williams और बुच विल्मोर के बिना ही पृथ्वी पर वापस आ गया है. ये अंतरीक्ष यान न्यू मैक्सिको के रेगिस्तान में उतरा, अंतरिक्ष यात्रियों की वापसी के लिए हमें और इंतज़ार करना होगा क्योंकि यह अगले साल होगा.

Sunita Williams के बिना ही लौटा स्टारलाईन अंतरिक्ष यान 

अंतरीक्ष में क्षतिग्रस्त हुआ अंतरीक्ष यान स्टारलाइनर कैप्सूल शनिवार को वापस पृथ्वी पर लौट आया लेकिन इनके साथ अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर नहीं आ पाये. ये दोनो अंतरिक्ष वैज्ञानिक अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर ही रह गये हैं.

स्टारलाइन यान ने मैक्सिको व्हाइट सैंड्स स्पेस हार्बर पर की लैंडिंग 

स्टारलाइनर कैप्सूल सुबह 9:30 बजे (0401 GMT)बजे के न्यू मैक्सिको के व्हाइट सैंड्स स्पेस हार्बर पर उतरा. यान के सुरक्षित लैंडिंग के लिए ने पैराशूट और एयरबैग्स का इस्तेमाल किया गया. इस अंतरिक्ष यान को अंतराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन (ISS)  से पृथ्वी तक आने में करीब छह घंटे का समय लगा. दरअसल इस अंतरिक्ष यान में खराबी आ जाने के काऱण स्पेश स्टेशन पर मौजूद स्पेस साइंटिस्ट सुनीता विलियम और बुच विल्मोर को लाना संभव नहीं हो पाया. अमेरिकी अंतरिक्ष केंद्र नासा (NASA) के मुताबिक ‘मिशन के दौरान अनुभव की गई खराबी के कारण अंतरिक्ष यात्रियों को वापस लाना बहुत जोखिम भरा समझा गया.’

Sunita Williams स्टारलाइन उड़ाने वाली दल की पहली चालक दल की सदस्य

अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर  इस वर्ष जून में स्टारलाइनर उड़ाने वाले पहले चालक दल के सदस्य थे.सुनीता विलियम्स और दूसरे अंतरिक्ष विज्ञानी बुच विल्मोर को खास मिशन के लिए 8 दिन के लिए स्पेस स्टेशन पर भेजा गया था, लेकिन इन का 8 दिन का स्पेश मिशन अब करीब 8 महीने का हो गया है. ये दोनों स्पेश स्टेशन पर ही मौजूद हैं.

अंतरिक्ष में फंस गये हैं सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर ?

स्टारलाइनर (अंतरिक्ष यान) की वापसी के समय Sunita Williams काफी भावुक नजर आईं. उन्होंने कहा कि “हम फ्लाइट कंट्रोल रोस्टर्स को देख रहे हैं. आप लोग आखिर कैलिप्सो को घर ले जा रहे हैं.सुनीता विलियम्स ने धरती पर मिशन कंट्रोल करने वाली टीम से कहा कि आपनेसभा लोगों ने हमें लगातार अपना समर्थन दिया है. इसके लिए सभी का धन्यवाद”

लेकिन अब सवाल है कि क्या Sunita Williams वास्तव में अंतरिक्ष में फंस गई हैं ? ऐसा है तो फिर दोनों अतरिक्ष यात्रियों की धरती पर वापसी कब तक  होगी?

इस समय सुनीता विलियम्स अन्य सात वैज्ञानिको के साथ अंतराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन पर मौजूद है और अनुभवी अंतरिक्ष यात्रियों के साथ प्रयोगशाला में बिजी हैं. ये सभी वैज्ञानिक अंतरिक्ष स्टेशन के मरम्मत-रखरखाव और प्रयोगों में मदद कर रहे हैं.

बताया जा रहा है कि इन वैज्ञानिकों के वापस धरती पर लाने के लिए नया स्पेसयान जाएगा. इन दोनों वैज्ञानिकों को स्पेसएक्स का यान अगले साल यानी 2025 फरवरी में वापस लेकर आएगा.

Latest news

Related news