Thursday, February 12, 2026

दिवाली की रात दिल्ली की हवा बद से बदतर श्रेणी में पहुंची

दिवाली की रात दिल्ली की हवा बद से बदतर हुई.आमतौर पर खराब की श्रेणी में रहने वाली हवा दीवाली की रात बेहद खराब की स्थिति में पहुंच गई.

AQI इंडेक्स में सोमवार की रात हवा में प्रदूषण का स्तर ओवरआल 323 मांपा गया.दिल्ली विश्वविद्यालय जो आमतौर पर पेड़ पौधों से भरा हुआ है,वहां प्रदूषण का स्तर 365 मांपा गया.दिल्ली से सटे नोयडा में प्रदूषण का स्तर 342 मांपा गया.

मौसम विभाग के प्रदूषण मापक यंत्र के मुताबिक

AQI-50-100- अच्छा/संतोषजनक

AQI-100-200- सामान्य (MODRATE)

AQI 200-300-खराब (POOR)

AQI-300-400 –बहुत खराब (VERY POOR)

AQI-400-500-खतरनाक (SEVERE)

माना जाता है . दिवाली की रात दिल्ली में प्रदूषण का स्तर 300 से उपर ही मांपा गया .दीवाली के बाद बढ़े प्रदूषण से फेफड़े के मरीजो के लिए  परेशानी बढ़ सकती है.सांस के मरीजों के लिए इस समय बेहद संभल कर रहना जरुरी है.

Latest news

Related news