Chhattisgarh New Lokayukta : छत्तीसगढ़ में नये लोकपाल की नियुक्ति कर दी गई है. छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के रिटायड जस्टिस इंदर सिंह उबोवेजा (Inder Singh Uboweja) को छत्तीसगढ़ लोकआयोग का प्रमुख लोकायुक्त बना गया है. जस्टिस इंदर सिंह उबोवेजा (Inder Singh Uboweja) को आज राज्यपाल रामेन डेका (Ramen Deka) ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. इसके लिए आज राजभवन में एक विशेष कार्यक्रम का आयेजन किया गया जिसमें राज्यपाल ने नये लोकायुक्त को शपथ ग्रहण कराया. इस मौके पर अतिरिक्त मुख्य सचिव रेणु पिल्ले ने शपथ ग्रहण की प्रक्रिया पूरी कराई. पद गोपनीयता की शपथ लेने के बाद सीएम सीएम विष्णुदेव साय और राज्यपाल रमेन डेका ने नये लोकायुक्त का स्वागत बुके देकर किया.

Chhattisgarh New Lokayukta इंदर सिंह उबोवेजा रह चुके के हाईकोर्ट में जज
जस्टिस (रिटा.) इंदर सिंह उबोवेजा ने दो साल तक बतौर जस्टिस हाईकोर्ट में अपनी सेवाएं दी हैं. जस्टिस उबोवेजा 27 जनवरी 2014 से 31 मई 2016 तक छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में जज रहे. जस्टिस उबोवेजा लोकपाल में जस्टिस (रिटायर्ड) टी. पी. शर्मा के स्थान पर आये हैं. रिटायर्ड जस्टिस टीपी शर्मा 27 अक्टूबर 2018 को छत्तीसगढ़ राज्य के प्रमुख लोकायुक्त नियुक्त किये गये थे.

इंदर सिंह उबोवेजा के शपथ ग्रहण के समय उपस्थित रहे गणमान्य लोग
इस मौके पर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष डॉ.रमन सिंह, एमपी बृजमोहन अग्रवाल, पूर्व एमपी सुनील सोनी, पूर्व लोकायुक्त टीपी शर्मा, राज्यसूचना आयुक्त एन के शुक्ला, पूर्व सूचना आयुक्त मनोज पवार, पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा, राज्यपाल के सचिव यशवंत कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव पी दयानंद, राज्यपाल के विधिक सलाहकार भीष्म प्रसाद पाण्डेय, संयुक्त सचिव हिना अनिमेष नेताम सहित, वरिष्ठ प्रशासनिक, पुलिस अधिकारी तथा श्री उबोवेजा के परिजन उपस्थित रहे.

