Sunday, July 5, 2026
Home Breaking News पोलैंड और यूक्रेन की यात्रा के बाद पीएम मोदी दिल्ली पहुंचे, युद्धग्रस्त...

पोलैंड और यूक्रेन की यात्रा के बाद पीएम मोदी दिल्ली पहुंचे, युद्धग्रस्त यूक्रेन में शांति को लेकर हुई चर्चा

0
204
PM Modi Ukraine Visit
PM Modi Ukraine Visit

PM Modi Ukraine Visit : य़ुद्ध ग्रस्त यूक्रेन और पड़ोसी देश पोलैंड की यात्रा से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वदेश वापस लौट आये हैं. वापस आने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार की शाम को  कीव में यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की (Volodymyr Zelenskyy) से मुलाकात की. किसी भारतीय राष्ट्राध्यक्ष की ये 32 सालों के बाद पहली यात्रा थी. पीएम मोदी ने एक ऐसे समय में यूक्रेन की यात्रा की है जब यूक्रेन रुस के साथ युद्द में है और यहां लाखों की संख्या में जानमाल का नुकसान हो चुका है. पीएम मोदी की इस ऐतिहासित यात्रा को यूक्रेन और रुस के बीच पिछले ढाई साल से चल रहे युद्ध के बीच समाधान के प्रयास के रुप में देखा जा रहा है.

PM Modi Ukraine Visit पर जाने से पहले पीएम मोदी का बयान 

हांलांकि पीएम मोदी ने यात्रा पर जाने से पहले ही ये कह दिया था कि “युद्ध के मैदान में किसी समस्या  का हल नहीं निकाला जा सकता है. जितनी जल्दी हो सके शांति और स्थिरता की बहाली के लिए बातचीत और कूटनीति” को लेकर भारत के समर्थन का बात कही थी.

युद्ध के दौरान दी गई मानवीय सहायता के लिए आभारी हूं : ज़ेलेंस्की

यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की (Volodymyr Zelenskyy) ने सोशल मीडिया पर बात करते हुए भारत के प्रधानमंत्री का  आभार व्यक्त किया. राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा कि नरेंद्र मोदी युद्धग्रस्त यूक्रेन का दौरा करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री बने.

जेलेंस्की ने कहा कि “आज भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूक्रेन का दौरा किया, जो भारत और स्वतंत्र यूक्रेन के बीच संबंधों की स्थापना के बाद से इस तरह की पहली यात्रा है. यूक्रेन के खिलाफ रूस का युद्ध और न्यायपूर्ण शांति की महत्वपूर्ण आवश्यकता पर व्यापक चर्चा की. यूक्रेनी रास्ट्पति ने कहा कि हम तहेदिल से  इस बात कि सराहना करते हैं कि प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी यात्रा की शुरुआत यूक्रेनी बच्चों की स्मृति का सम्मान करके की, जिनकी जान रूसी आक्रमण में चली गई. मैं इस युद्ध के दौरान भारत द्वारा प्रदान किए गए मानवीय सहायता पैकेजों के लिए आभारी हू.”

यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा कि “हमारे लिए यह महत्वपूर्ण है कि भारत अंतर्राष्ट्रीय कानून के प्रति प्रतिबद्ध है और हमारी संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता-मूल सिद्धांतों का समर्थन करता है. भारत शांति  के लिए किये जा रहे  हमारे काम में भी शामिल है. भारत ने शांति शिखर सम्मेलन में प्रतिनिधित्व किया और प्रासंगिक समूहों में भाग लिया है. यह सब हमें आशावादी बनाता है, और यह महत्वपूर्ण है कि जितना संभव हो उतने वैश्विक नेता अंतर्राष्ट्रीय कानून के मौलिक मानदंडों पर अपना रुख स्पष्ट रूप से व्यक्त करें और मूर्त रूप में अपना समर्थन प्रदर्शित करने के लिए यूक्रेन का दौरा करें.

यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ट्वीट करके कहा कि “हमने भारत के साथ द्विपक्षीय एजेंडे पर भी चर्चा की. हमारे प्रतिनिधियों द्वारा चार अंतर-सरकारी दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए गए. सहयोग के अन्य क्षेत्रों पर भी समझौते हुए हैं, जिसमें निरंतर सैन्य तकनीकी सहयोग भी शामिल है.”