IMA nationwide strike , कोलकाता: पश्चिम बंगाल में कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक प्रशिक्षु महिला डॉक्टर की हत्या के मामले में देशभर के डॉक्टरों का गुस्सा उफान पर है. देश भर में लगातार इस घटना के विरोध में प्रदर्शन हो रहे हैं, और आऱजी कर अस्पताल के डाक्टर्स के खिलाफ की जा कार्रवाई के खिलाफ कदम उठाने की मांग हो रही है. केरल में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने देशव्यापी हड़ताल की घोषणा की है. राजीव गांधी सरकारी जनरल अस्पताल और मद्रास मेडिकल कॉलेज के रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन ने महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म-हत्या की घटना के खिलाफ चेन्नई में बहिष्कार विरोध प्रदर्शन किया. पश्चिम बंगाल में भी इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने देशव्यापी हड़ताल की घोषणा की.
#TamilNadu : Junior Doctors of Tambaram, #Chennai organised Protest in sympathy of Second year resident,who had lost her life in RG KAR Medical College, Kolkata, West Bengal.@ANI @htTweets @timesofindia @ZeeNews @ABPNews @indiatvnews @IndiaToday #RGKarCollege pic.twitter.com/vPoyan92U7
— IMA JDN National (@imajdnnational) August 17, 2024
IMA nationwide strike : आपात सेवाएं रहेंगी जारी
आईएमए ने देश के सभी डॉक्टरों को 24 घंटे के लिए सेवाएं रोकने की घोषणा की है. आपात सेवाएं जारी रहेंगी ओपीडी भी बंद रहेंगी और वैकल्पिक सर्जरी को भी टाल दिया जाएगा.
The West Bengal government has resorted to the pettiest and cheapest of tactics to suppress the peaceful protest by doctors of Kolkata.
They have just issued a “never happened before” transfer order against all faculty who raised their voice to ask for #justiceformoumitadebnath pic.twitter.com/iWEACd71XK
— Dr. Datta (AIIMS Delhi) (@DrDatta_AIIMS) August 16, 2024
24 घंटे के लिए देश भर में हड़ताल पर रहेंगे डॉक्टर
आईएमए ने कहा है कि कोलकाता के मेडिकल कॉलेज में हुए जघन्य अपराध और अस्पताल में तोड़फोड़ के विरोध में शनिवार सुबह 6 बजे से रविवार सुबह 6 बजे तक 24 घंटे के लिए देश भर में डॉक्टर हड़ताल पर रहेंगे. आईएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. आरवी अशोकन ने कहा कि डॉक्टरों की सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार का दायित्व है. मृत महिला डॉक्टर के लिए न्याय और डॉक्टरों की सुरक्षा के लिए केंद्रीय कानून जैसी मांगों को लेकर प्रदर्शन करेंगे. आईएमए के 3.30 लाख से ज्यादा डॉक्टर सदस्य हैं.

