Thursday, March 12, 2026

Call Center Fraud : कॉल सेन्टर संचालित कर लोगों से धोखाधड़ी करने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार

Call Center Fraud ,देहरादून :  उत्तराखण्ड एसटीएफ/साइबर क्राइम पुलिस ने देहरादून में चल रहे अंतराष्ट्रीय स्तर के कॉल सेन्टर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया. गिरोह के सभी अभियुक्त दिल्ली, हरियाणा व उत्तर प्रदेश के हैं . अभियुक्तों के तार देश के अन्य राज्यों से भी जुडे है. अभियुक्तगणों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4),308(3), 351(3),47 भारतीय न्याय संहिता व66 सी,66 डी आईटी एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया.

Call Center Fraud : साइबर फ्राड गिरोह का भंडाफोड़, सामने आया अंतर्राष्ट्रीय कनेक्शन

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने बताया कि पकड़े गए अभियुक्तो द्वारा स्वंय को माइक्रोसॉफ्ट एंव एप्पल जैसे प्रतिष्ठित कम्पनियों का अधिकारी बताकर वरिष्ठ यूएसए तथा कनाडा के नागरिको के सिस्टम में पॉप अप मैसेज भेज भेजकर पोर्न हर्ब आदि वेबसाइट होने की बात कहकर और उनके द्वारा चाइल्ड पोनोग्राफी देखे जाने तथा उनके बैंक खातों में गड़बडी सम्बन्धी बातें कहकर उनके सिस्टम के करप्ट होने का झांसा देकर मदद के नाम पर धोखाधडी से धनराशि प्राप्त करते थे .

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ ने बताया कि गोपनीय माध्यम से सूचना प्राप्त हुयी थी कि सहस्त्रधारा राजपुर रोड थाना क्षेत्रान्तर्गत माउण्ट व्यू कालोनी स्थित ब्लूयूबेल्स स्कूल के बगल वाले एक निजी प्लैट में कुछ युवकों द्वारा अवैध रुप से कॉल सेन्टर चलाकर यूएसए और कनाडा के नगारिकों को भ्रमित कर तथा पॉप-अप मैसेज के माध्यम से उनके द्वारा पोर्न वीडियो देखे जाने और उनके बैंक खातों में धोखाधडी की बात कहते हुये उनको डराकर धनराशि प्राप्त कर धोखाधडी का कार्य किया जा रहा है .

पुलिस की छापेमारी से  कुछ भागे कुछ पकड़े गये 

गठित पुलिस टीम ने 6 अगस्त को सहस्त्रधारा रोड स्थित फ्लैट पर छापामारी की . अभियुक्तगण मौके से फरार हो गये . अभियुक्तगणों की जनपद स्तर पर तलाश हेतु गहन चेकिंग अभियान चलाया गया. 9 अगस्त को 2 अभियुक्तगणों को चौकी जोगीवाला बैरियर पर रोक लिया गया.  मौके पर तुरन्त साइबर टीम द्वारा इन अभियुक्तों से गहन पूछताछ की गयी तो मौके पर मौजूद गौतम और तनिष्क ने बताया कि   हम लोग अपने अन्य तीन साथियों के साथ मिलकर काफी समय से दून में ही काॉल सेन्टर संचालित कर रहे है .

पॉर्न वीडियो के नाम पर करते थे ब्लैकमेल 

हम लोग विदेशी कॉल को X-LITE डायलर के माध्यम से विदेशी कॉलर को भ्रमित और डराते हैं .इस क्रम में यूएसए और कनाडा के नागरिको को फर्जी POP-UP डलवाकर स्वंय को माइक्रोसॉफ्ट एंव एप्पल कम्पनी से बताकर उनको डराते है कि आपके द्वारा अपने सिस्टम में पोर्न साइट देखी गयी है, जिस पर आपके विरुद्व कार्यवाही की जायेगी. उक्त कार्यवाही से बचने हेतु उनसे धोखाधडी से धनऱाशि प्राप्त की जाती है .

अपराध करने वाले व्यक्तियों द्वारा कॉल सेन्टर का संचालन कर दिल्ली व हरियाणा मैं बैठे अपने अन्य साथियो के साथ मिलकर धोखाधडी के अपराध को अंजाम दिया जा रहा था .

मौके से पुलिस टीम को 3 लैपटॉप, 2 मोबाइल फोन, 2 वाई-फाई राऊटर व अन्य उपकरण बरामद हुए हैं .उक्त अभियुक्तगणों से बरामद कॉल सेन्टर चलाने वाले संसाधनों को चेक किया गया तो काफी मात्रा में विदेशी नागरिको से धोखाधडी करने सम्बन्धी साक्ष्य मिले. मौके पर पुलिस टीम द्वारा सभी उपकरणो को सील करते हुए कॉल सेन्टर संचालित करने वाले सभी 5 अभियुक्तों के विरुद्व वैधानिक कार्यवाही की जा रही है.

नाम पता अभियुक्त गण

1-तनिष्क वर्मा पुत्र संजय वर्मा निवासी सैक्टर 40 रोहणी दिल्ली ।
2-गौतम बागोरिया पुत्र स्व0 मनोज कुमार निवासी दिचाऊ इन्कलेव हरिदास नगर दिल्ली ।

अभियुक्त गणो से बरामदगी

1- लैपटॉप – 03
2- मोबाइल फोन- 02
3- लैपटॉप चार्जर-03
4- हेडफोन-05
5- वाई-फाई राऊटर -02

Latest news

Related news