Barhi Chimney Blast : हजारीबाग जिले के बरही आद्योगिक क्षेत्र में एक स्टील फैक्ट्री में ब्लास्ट के कारण आज एक ब़ड़ा हादसा हो गया. बरही के रियाडा औद्योगिक क्षेत्र में पवनपुत्र स्टील (Pawanputra Steel) नाम की फैक्ट्री की चिमनी में ब्लास्ट हो गया . ब्लास्ट के काऱण तेज धमाका हुआ जिसमें 12 मजदूर बुरी तरह से जख्मी हो गये. जिस समय हादसा हुआ उस समय फैक्ट्री में 70 मजदूर काम कर रहे थे. आनन फानन में सभी घायलों को तत्काल अस्पताल आरोग्य अस्पताल में ले जाया गया , जहां एक मजदूर को मृत घोषित कर दिया गया. बाकी 6 मजदूरों को आगे इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया गया है.
Barhi Chimney Blast में एक मजदूर के मौत की अस्पताल ने की पुष्टि
फैक्ट्री के चिमनी ब्लास्ट के कारण 12 घायल मजदूर में एक की मौत हो गई. मजदूर के मौत की पुष्टि करते हुए आरोग्यम अस्पताल ने बताया कि उनके पास मजदूरों को इलाज के लिए लाया गया था. जिनमें जीतेंद्र कुमार नाम के एक मरीज की इलाज के दौरान मौत हो गई.
पवन पुत्रा फैक्ट्री में आउट सोर्सिंग के जरिये मजदूर कर रहे थे काम
मामले के बारे में जानकारी लेने पर पता चला कि ये सभी मजदूर पवनपुत्र स्टील फैक्ट्री में आउटसोर्स कंपनी के माध्यम से काम कर रहे थे. सभी घायलों को आरोग्य अस्पताल से रांची के रिम्स (RIMS) रेफर कर दिया गया है.
घटना की जानकारी सामने आने के बाद प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता मौके पर पहुंचे. स्वस्थ्य मंत्री के साथ स्थानीय विधायक उमाशंकर अकेला भी घटना स्थल पर पहुंचे और लोगों से घटना के बारे में जानकारी ली . घटना के बाद आनन फानन में जिले के अनुमंडल पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, एसपी समेत तमाम अधिकारी मौके पर पहुंचे. अधिकारियों ने घटना स्थल पर मौजूद लोगों को भरोसा दिलाया कि घटना के लिए जो भी जिम्मेदार होगा ,उन पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई दी जायेगी.

