Tuesday, March 3, 2026

Chandigarh Court M’urder : चंडीगढ़ में एक ससुर ने अपने IRS दामाद को अदालत के अंदर मारी गोली, आरोपी पंजाब पुलिस का रिटायर्ड अधिकारी

Chandigarh Court M’urder : चंडीगढ़ में शनिवार दोपहर में एक चौकाने वाली घटना सामने आई है. यहां जिला अदालत में पंजाब पुलिस के रिटायर्ड पुलिस अधिकारी ने अपने दामाद को कोर्ट परिसर में ही गोली मार दी. दामाद की मौके पर ही मौत हो गई.

Chandigarh Court M’urder – मीडियेशन सेंटर में आये थे दोनो पक्ष 

दरअसल एक जमीन विवाद के मामले में मध्यस्ता के लिए दोनों पक्ष कोर्ट आये हुए थे. इनका मोहाली कीएख जमीन को लेकर विवाद चल रहा था. सुनवाई के लिए आये दोनों पक्षों में किसी बात को लेकर बहस हुई और  रिटायर्ड एआईजी मलविंदर सिंह सिद्धु ने अपने दामाद पर गोली चला दी. गोली लगने के बाद घायल को अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. पुलिस ने तुरंत रिटायर्ड एआईजी मलविंदर सिंह सिद्धु ने हिरासत में ले लिया और उनपर हत्या का मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई शुरु कर दी है.

मृतक खुद एक आईआरएस अधिकारी था… 

दरअसल मृतक व्यक्ति पंजाब पुलिस के निलंबित एआईजी मलविंदर सिंह सिद्धु का दामाद था जो खुद भी एक क्लास वन आइआरएस (IRS) अफसर था. दोनों के बीच मोहाली में किसी जमीन को लेकर विवाद चल रहा था. मामला कोर्ट में विचाराधीन था और इसी मामले की सुनवाई के लिए दोनों पक्ष आज जिला अदालत आये थे.

चंडीगढ़ एएसपी कंवरदीप कौर के मुताबिक “ हमें दोपहर करीब 2 बजे जिला अदालत के अंदर मीडियेशन सेंटर में गोलीबारी की सूचना मिली. मौके पर पहुंचे पुलिस ने पाया कि हरप्रीत नाम के शख्स को अस्पताल ले जाया जा रहा था. जहां उसकी मौत हो गई.आरोपी मलविंदर सिंह सिद्धु को पुलिस ने तत्काल हिरासत में ले लिया और उसके पास मौजूद हथियार भी जब्त किया.

चंडीगढ़ एएसपी कंवरदीप कौर ने बताया कि आरोपी पंजाब पुलिस का एक रिटायर्ड एआईजी मलविंदर सिंह है. एफएसएल टीम को मौके पर बुलाकर पुलिस घटनास्थल की छानबीन  कर रही है. प्रत्यक्षदर्शियों से भी बात करके मामले के बारे मे जानकारी ली जा रही है. चंडीगढ़ एएसपी कंवरदीप कौर ने कहा कि ये जांच का विषय है कि आरोपी कोर्ट परिसर के किस गेट से अंदर दाखिल हुआ और और उसके पास मौजूद प्वाइंट 32 बोर की पिस्तौल कैसे डिटेक्ट नहीं हुई ?

एएसपी कंवरदीप कौर ने कह कि दोनों परिवारों के बीच तलाक का मामला चल रहा था और आज मध्यस्था सेंटर में इनकी चौथी बैठक होनी थी.

Latest news

Related news