PM Modi RajyaSabha : पीएम के भाषण के दौरान विपक्ष का वाकआउट,सभापति ने कहा – विपक्ष ने संविधान को पीठ दिखाई

PM Modi RajyaSabha : राज्यसभा में आज प्रधानमंत्री के भाषण के दौरान विपक्ष ने जमकर हंगामा किया. हंगामे के बीच पीएम मोदी बोलते रहे . पीएम ने जब अपना भाषण नहीं रोका तो विपक्ष ने वॉकआउट कर दिया, प्रधानमंत्री के भाषण के दौरान ही सदन से बाहर चल गये.

सच सुनने की ताकत होनी चाहिये – पीएम मोदी

विपक्ष के व्यवहार को देखते हुए पीएम मोदी ने भी खूब बोला, पीएम ने कहा कि विपक्ष के पास सच सुनने की ताकत नही है. मैदान छोड़कर विपक्ष भागा रहा है. जनादेश को विपक्ष पचा नहीं पा रहा है. वो सत्य का मुकाबला नहीं कर पा रहा है. प्धानमंत्री मोदी ने कहा कि देश देख रहा है कि जो लोग झूठ फैलाने वाले हैं , उनमें सत्य सुनने की ताकत  नहीं होती है. उनके पास सत्य का मुकाबला करने का हौसला नहीं होता है. पीएम मोदी ने कहा कि इतनी चर्चा के बाद उनमें सवालों के जवाब सुनने की हिम्मत नहीं है. ये उच्च सदन (राज्यसभा) की महान परंपरा का अनादर है . देश की जनता ने इन्हें  हर तरह से पराजित कर दिया है.

ये लोग रिमोट से सरकार चलाने के आदि – पीएम मोदी

भाषण के दौरान ही प्रधानमंत्री ने कहा कि जो ये मानते हैं कि ये लोग ऐसे हैं, जो ऑटो पायलट मोड में रिमोट कंट्रोल से सरकार चलाने के आदी हैं.  ये लोग कुछ करने धरना नहीं चाहते हैं, कुछ करने धरने में  विश्वास नहीं रखते हैं. ये लोग इंतजार करना जानते हैं.  हम अपने परिश्रम में कोई कमी नहीं रखते हैं. पिछले 10 सालों मे हमने जो किया है उसकी गति भी बढ़ाएंगे, उनका विस्तार करेंगे. हमारे कामों में  गहराई भी होगी, ऊंचाई भी होगी और हम अपने संकल्प को पूरा भी करेंगे

विपक्ष पर भड़के सभापति

प्रधानमंत्री मोदी के भाषण के बीच विरोध प्रदर्शन और फिर वॉकआउट. विपक्ष के इस व्यवहार पर सभापति जगदीप धनकड़ ने जमकर बोला. सभापति धनकड़ ने कहा कि आज विपक्ष ने मुझे पीठ नहीं दिखाई है बल्कि संविधान को पीठ दिखाई है. सभापति ने कहा कि आज विपक्ष का व्यवहार अत्यंत दर्दनाक पीड़ादायक अमर्यदित आचरण से आहत हूं.

Latest news

Related news