Tuesday, March 3, 2026

Haryana Govt in Ayodhya : रामलला के दरबार पहुंचे हरियाणा के सीएम और मंत्री, कहा यहां रामलला के दर्शन कहना हमारा सौभाग्य

Haryana Govt in Ayodhya : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने सोमवार को अयोध्या में श्रीरामलला के मंदिर में दर्शन पूजन किया. इस दौरान हरियाणा के विधानसभा अध्यक्ष, कैबिनेट के मंत्रीगण और विधायकगण भी मौजूद रहे. इससे पूर्व नायब सैनी ने श्री राम जन्मभूमि न्यास और श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास से मिलकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया.

Haryana CM with Nirtya Gopal Das in Ayodhya
Haryana CM with Nirtya Gopal Das in Ayodhya

Haryana Govt in Ayodhya : मेहमानों के स्वागत के लिए सीएम योगी दिये खास निर्देश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर हरियाणा से आए अतिथियों की सुरक्षा व्यवस्था के चाक-चौबंद इंतजाम किए गए थे. महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सुरक्षा को लेकर कड़े इंतजाम किए गए थे.एयरपोर्ट पर प्रदेश के राज्य मंत्री सतीश शर्मा व अयोध्या के मेयर गिरीशपति त्रिपाठी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया.

यहां आकर राम लला के दर्शन करना हमारे लिए गौरव का क्षण 

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि हमारे लिए यह गौरव का क्षण है. हमारी संस्कृति हमारी आस्था के प्रतीक भगवान श्री राम का यह भव्य और दिव्य मंदिर 500 वर्षों के बाद हमें देखने को मिला है. हमें एक अलग ऊर्जा भगवान श्री राम के दर्शन करने से मिलती है. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यहां श्रीराम का भव्य और दिव्य धाम तैयार हो रहा हैं. अयोध्या में हो रहा विकास एक मॉडल के रूप में हम सबके सामने है. उन्होंने कहा कि अयोध्या हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र बिंदु है.

हरियाणा सीएम ने किये सरयू जी के दर्शन  

सीएम नायब सैनी ने सरयूजी के भी दर्शन किये और हनुमानगढ़ी में पूजन-अर्चन किया. उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा जा रहा है. आने वाले विधानसभा चुनाव में एक बार फिर भाजपा बहुमत के साथ हरियाणा की सत्ता में आएगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हरियाणा में हम तीसरी बार सरकार बनाएंगे. नरेंद्र मोदी का जो सपना है कि 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है, उसमें हरियाणा भी अपनी भूमिका निभाएगा. हरियाणा सरकार द्वारा दिल्ली को पानी न दिए जाने के आम आदमी पार्टी के आरोप पर जवाब देते हुए नायब सैनी ने कहा कि दिल्ली को जितना पानी चाहिए हरियाणा उतना पानी दे रहा है. केजरीवाल सरकार का मैनेजमेंट सही नहीं है, उनका ध्यान केवल भ्रष्टाचार पर है. उन्हें भ्रष्टाचार से ध्यान हटाकर आम जनता की सेवा करनी चाहिए.

Latest news

Related news