Saturday, February 14, 2026

NEET Paper Leak Case: “घोटाला RJD के DNA में है, पेपर लीक में तेजस्वी यादव का हाथ है”विजय सिन्हा के बाद बोले गिरिराज किशोर

NEET Paper Leak Case: बिहार बीजेपी ने नीट पेपर लीक मामले में आरजेडी को घेरना शुरु कर दिया है. बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा के बाद अब केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दावा किया है कि बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के सहयोगी ने आरोपी को कमरा बुक करके दिया है इसलिए से स्पष्ट हो गया है कि पेपर लीक में तेजस्वी यादव का हाथ है.

NEET Paper Leak Case में तेजस्वी यादव का हाथ है-गिरिराज किशोर

केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने NEET Paper Leak Case में कहा, “घोटाला RJD के DNA में है. NEET परीक्षा में स्पष्ट हो गया कि तेजस्वी यादव के सहयोगी ने उसे कमरा बुक कराया था और पेपर लीक में तेजस्वी यादव का हाथ है.”

बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने क्या लगाया था आरोप

बिहार में बीजेपी के नेता और सरकार में उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने गुरुवार को फिर एक बार बयान देकर NEET Paper Leak Case में तेजस्वी यादव पर गंभीर आरोप लगाए हैं. विजय कुमार सिन्हा ने इस मामले में तेजस्वी यादव के निजी सचिव प्रीतम कुमार पर सरकार गेस्ट हाउस में कमरा बुक करने का आरोप लगाया.
बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा, “1 मई को तेजस्वी यादव के निजी सचिव प्रीतम कुमार ने गेस्टहाउस कर्मी प्रदीप कुमार को फोन कर सिकंदर कुमार यादवेंदु के लिए कमरा बुक करने को कहा… 4 मई को प्रीतम कुमार ने प्रदीप कुमार को कमरा बुक करने के लिए फिर से फोन किया… तेजस्वी यादव के लिए ‘मंत्री’ शब्द का इस्तेमाल किया गया…”

ये भी पढ़ें-NEET Paper Leak Case: बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने तेजस्वी यादव के निजी सचिव की संलिप्तता का आरोप लगाया और जांच की मांग की

Latest news

Related news