Monday, June 29, 2026
Home Breaking News Araria bridge collapsed : अररिया में 12 करोड़ की लागत से बना...

Araria bridge collapsed : अररिया में 12 करोड़ की लागत से बना पुल उद्घाटन से पहले गिरा,बकरा नदी पर बना था पुल

0
191
Araria bridge collapsed
Araria bridge collapsed

Araria bridge collapsed : बिहार में सरकार बदल गई हो लेकिन सरकारी काम काम के तरीके में बदलाव आने के आसार दिखाई नहीं देते हैं. इसका ताजा उदाहरण अररिया जिला में देखने के लिए आया है. अररिया के सिकटी में बकरा नदी पर बना हुआ पुल उद्घाटन से पहले ही धाराशाई हो गया है.

Araria bakara river bridge collapsed
Araria bakara river bridge collapsed

 

Araria bridge collapsed: सिकटी नदी पर बने पुल का होना था उद्घाटन

अररिया जिले के सिकटी में हाल ही में बकरा नदी पर 12 करोड की लागत से पुल बन कर तैय़ार हुआ था और अभा इसके उद्घाटन की तैयारी चल रही थी. लेकिन इससे पहले की पुल का उद्घाटन होता पुल गिर पड़ा है. ये पुल सिकटी के पड़रिया घाट पर बनाया गया था.  जानकारी के मुताबिक मंगलवार को पुल के तीन पिलर  धंस गये थे, और इसके बाद ही पुल के धंसने का सिलसिला शुरु हो गया था. आखिरकार आज ये पुल नदी में समाहित हो गया. पुल गिरने की जानकारी मिलने के हबाद कंस्ट्रक्शन कंपनी के लोग और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची है.

ग्रामीण कार्य विभाग के द्वारा बनवाया गया था पुल

सिकटी के विधायक विजय मंडल के मुताबिक इस पुलका निर्माण ग्रामीण कार्य विभाग के द्वारा करवाया गया था.  जमीन पर ही पिलर गाड़ दिया गया, कोई अप्रोच रोड नहीं बनी थी. 100 मीटर के पुल को बनाने में 12 करोड़ की लागत आई  थी. बताया जा रहा है कि पुल अभी पूरी तरह से तैयार नहीं था, इस ले अभी इसका उद्घाटन नहीं किया गया था.

सुल्तानगंज में भी गिर चुका है पुल

ये पहला मौका नही है, इससे पहले  पिछले साल जून में ही सुल्तानगंज के अगुवानी में गंगा नदी पर बन रहा पुल गिर गया था. इस पुल को बनान के लिए केवल 600 करोड़ रुपये सैंग्सन किये गये थे लेकिन बाद में इसकी लागत बढ़ाकर 1700 करोड़ कर द गई.ये पुल भी तैयार होने के बाद उद्घाटन का इंतजार कर रहा था तभी एक दिन ये पुल भरभर कर गंगा नहीं में गिर गया.

फिर मार्च के महीने में सुपौल में कोसी नदी पर भारतमाला  पोर्जेक्ट के तहत  बन रहे पुल का स्लैब गिर गया. इस घटना में 1 मजदूर की मौत भी हो गई थी और 10 लोग घायल हो गये थे.