New Army Chief :लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी बने नये सेना प्रमुख,जनरल मनोज पांडेय की लेंगे जगह

New Army Chief : लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी (lt.General Upendra Dwivedi New Army Chief) 30 जून को नये सेनाध्यक्ष के रुप में शपथ ग्रहण करेंगे. नये सेना प्रमुख के पद के लिए जनरल लेफ्टिनेंट उपेंद्र द्विवेदी का नाम तय हो गया है. सरकार ने मंगलवार को इसकी घोषणा की है. वर्तमान में वर्तमान में लेफ्टिनेंट उपेंद्र द्विवेदी उपसेना प्रमुख हैं.  लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी जनरल मनोज पांडेय की जगह सेना प्रमुख का पदभार ग्रहण करेंगे. जनरल मनोज पांडेय 30 जून को रिटायर हो रहे हैं. जनरल मनोज पांडेय के रिटायमेंट के बाद लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी  नये सेनाध्यक्ष के रुप मे पदभार ग्रहण कर लेंगे. लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी 2022 से 2024 तक उधमपुर में उत्तरी कमान के जीओसी रह चुके हैं.

New Army Chief : रीवा सैनिक स्कूल के छात्र रहे हैं ले.जनरल उपेंद्र द्विवेदी  

लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी मध्य़प्रदेश के रीवा के सैनिक स्कूल के  छात्र रह चुके हैं. 1994 में उन्हें 18 जम्मू-कश्मीर राइफल्स में कमीशन मिल था. इसके बाद उपेंद्र द्विवेदी ने इस यूनिट की कमान भी संभाली.

उत्तरी और पश्चिमी यूनिट की कमान का अनुभव  

लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी की खासियत ये है कि इन्होंने उत्तरी और पश्चिमी दोनो यूनिट की कमान संभली है. जिसके कारण इनहें संतुलन का अनुभव प्राप्त है. लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने उत्तरी सेना के कमान संभालने के दौरान जम्मू कश्मीर में जारी आतंकवाद विरोधी अभियानों की कमान संभली है. इसके अलावा उत्तरी और पश्चिमी सीमा पर लगातार अभियानों को तैयार करने और उसके क्रियान्यवन के लिए स्ट्रेटजिक गाइडेंस और ऑपरेशनल मॉनेटरिंग भी की है . ले. जे द्विेवदी के पास ना केवल आतंकवाद से लड़ने का अनुभव है बल्कि उनके पास उत्तर पूर्वी राज्यों में उग्रवाद से निपटने के लिए चले आपरेशन्स का भी अनुभव प्राप्त है.

यू.एस. आर्मी वॉर कॉलेज से मिला है विशिष्ट सम्मान 

लेफ्टिनेंट जनरल द्विवेदी की शिक्षा की बात करें तो उनके पास रक्षा एवं प्रबंधन अध्ययन में एम.फिल  के साथ साथ समारिक अध्ययन और सैन्य विज्ञान में दो मास्टर डिग्री है. लेफ्टिनेंट जनरल द्विवेदी को यू.एस. आर्मी वॉर कॉलेज, कार्लिस्ले, यू.एस.ए. में नेशनल डिफेंस कॉलेज के समकक्ष पाठ्यक्रम में ‘विशिष्ट फेलो’ के सम्मान से भी सम्मानित भी किया गया है.

Latest news

Related news