Kangana Ranaut slapped : चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर कंगना रनौत के थप्पड़ कांड ने बवाल काट रखा है. आरोपी CISF कांस्टेबल पर कल ही FIR कर लिया गया था, अब उस पर कार्रवाई और तेज कर दी गई है. गुरुवार की शाम महिला कांस्टेबल को निलंबित किया गया था. अब उसपर कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है.
CISF ने आरोपी कांस्टेबल कुलविंदर कौर के खिलाफ जांच के आदेश दिये हैं. इस मामले में अब सीआईएसएफ की शिकायत के आधार पर पुलिस ने कुलविंदर कौर पर धारा 323 ( किसी को जानबूझकर चोट पहुचाना) और धारा 341 (किसी व्यक्ति को कहीं जाने से रोकना ) के तहत केस दर्ज किया है. हलांकि दोनो जमानती धाराएं हैं लेकिन अभी तक कुलविंदर कौर की गिरफ्तारी नहीं हुई है.
Kangana Ranaut slapped : क्या है कंगना रनौत को चांटा मारे जाने का मामला
दरअसल मंडी से लोकसभा का चुनाव जीतने के बाद दिल्ली में बैठक के लिए आ रही कंगना रनौत को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर ड्यूटी पर तैनात CISF की एक महिला कांस्टेबल कुलविंदर कौर ने ये कहते हुए थप्पड़ जड़ दिया कि कंगना रनौत ने किसान आंदोलन के दौरान धरने पर बैठी महिलाओं के लिए अपश्ब्द कहे थे, जिससे वो बेहद नाराज थी. चांटा मारने की घटना के दौरान कुलविंदर कौर ये कहती सुनी गई कि इसने घरने पर बैठी महिलाओं को 100-100 रुपये में बैठने वाली कहा था. उस धरने में मेरी मां भी बैठी थी.
शुरु मे ये घटना कंगना की टीम के लोगों के माध्यम से लोगों के बीच आई. फिर कंगना ने खुद एक वीडियो जारी करके पूरी घटना के बारे मे बताया औऱ इस थप्पड़ कांड को पंजाब में बढ़ता आतंकवाद और उग्रवाद करार दिया.
CISF ने कोर्ट ऑफ इंक्वायरी बिठाई
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक देश भर के एयरपोर्ट्स पर सुरक्षा प्रदान करने वाली एजेंसी सीआईएसफ ने इस घटना की जांच के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी बिठाने का आदेश दिया है. अधिकारियों के मुताबिक फिलहाल महिला कांस्टेबल पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है, महिला कांस्टेबल का पति भी चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर ही तैनात है. वहीं राष्ट्रीय महिला आयोग की रेखा शर्मा ने भी इस घटना को गंभीर बताया है और CISF से कार्रवाई की मांग की है. रेखा शर्मा ने एक्स पर लिखा है कि एयरपोर्ट पर सुरक्षा के लिए तैनात लोग खुद ही सुरक्षा नियमों का उल्लंघन कर रहे है.
य़े भी पढ़े :- Kangana Ranaut slapped : कंगना ने थप्पड़ मारने वाली जवान पर हुई कार्रवाई, कंगना…
इस थप्पड़ की गूँज दिल्ली तक सुनाई देगी!#Kangna slapped by CISF personnel at airport. pic.twitter.com/QfpEmzOD2P
— Dhruv Rathee ᴾᵃʳᵒᵈʸ (@Dhruv_rathi5008) June 6, 2024

