Job Opportunities In Bihar : पंचायती राज विभाग करेगा 15 हजार से भी ज्यादा पदों पर नियुक्ति

Job Opportunities In Bihar  पटना : लोकसभा चुनाव के बाद आदर्श आचार संहिता  खत्म होने के साथ ही बिहार सरकार कई विभागों में नौकरियों के लिए वैकेंसी निकाल रही है. बिहार का पंचायती राज विभाग 15 हजार से भी ज्यादा पदों पर नियुक्तियां करने की तैयारी कर रहा है . सरकार की इस योजना की जानकारी पंचायती राज  विभाग के मंत्री केदार गुप्ता ने मीडिया को शुक्रवार को दी. मंत्री केदार गुप्ता ने बताया कि ये विभाग में कई पदों पर  नियुक्तियां होंगी.

Job Opportunities In Bihar – 15 हजार 610 पदों पर होगी नियुक्ति

पंचायती राज  विभाग के मंत्री केदार गुप्ता ने मीडिया से बात करते हुए  बताया कि 5 हजार नियुक्तियों में 4 हजार 3सौ 51 पद स्थाई होंगे वहीं  11259 पदों पर संविदा नियुक्तियां होंगी. पंचायती राज विभाग  कुल 15,610 पदों पर नियुक्तियां करेगा.

मंत्री केदार गुप्ता ने बताया बताया कि जो पद स्थाई होंगं उनमें  पंचायत राज विभाग के  पदाधिकारी के पद के लिए 112, अंकेक्षक के पद पर 28, पंचायत सचिव के पद पर 3525, निम्न वर्गीय लिपिक (क्षेत्रीय स्थापना) 504, निम्न वर्गीय लिपिक (मुख्यालय स्थापना), 01, कार्यालय परिचारी 05, जिला परिषद कनीय अभियंता 104, जिला परिषद में निम्न वर्गीय लिपिक के लिए 72 पदों पर नियुक्ति होगी.

वहीं मंत्री केदार गुप्ता ने ये भी बताया कि अस्थाई पद (संविदा) के अंतर्गत लेखापाल सह आईटी सहायक के लिए सात हजार सत्तर ( 7070) तकनीकी सहायक के लिए 556, कार्यालय सहायक /डाटा इंट्री ऑपरेटर के लिए 03, ग्राम कचहरी सचिव के लिए 1400 और ग्राम कचहरी न्यायमित्र के लिए 2230 पदों पर नियुक्ति होगी. मंत्री केदार गुप्न्होंता ने ने ये भी बताया कि नियुक्तियों के लिए अधियाचना संबंधित अधिकारियों  को भेज दी गई है.

मंत्री केदार गुप्ता ने बताया कि  वर्ष 2024-25 में होने वाली नियुक्तियों के लिए विभिन्न पदों के नियुक्ति/नियोजन का स्रोत बीपीएससी, बिहार कर्मचारी चयन आयोग, बीजीएसवाईएस (एसपीआरसी), बेल्ट्रान और जिला पदाधिकारी होंगे.

Latest news

Related news