Modi praised CM Yogi : प्रधानमंत्री मोदी ने सीएम यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन के मौके पर उन्हें बधाई देते हुए कहा कि यूपी को प्रगति के मार्ग पर ले जाने के साथ साथ राज्य में गरीबों-वंचितों को सशक्त बना रहे हैं योगी. 5 जून यानी बुधवार को प्रदेश के मुखिया सीएम योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन था, जिसके शुभ अवसर पर कार्यकारी पीएम मोदी ने उन्हें बधाई संदेश भेजा. पीएम मोदी ने सीएम योगी के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की. सीएम योगी को गृहमंत्री अमित शाह, नितिन गडकरी, पीयूष गोयल सहित कई केंद्रीय मंत्रियों ने बधाई संदेश भेजा. विभिन्न प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों ने सीएम योगी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी.
Modi praised CM Yogi : सीएम योगी ने शुभकामनाओं के लिए सभी का जताया आभार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शुभकामनाओं पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी आभार व्यक्त किया है. उन्होंने कहा है कि आपकी आत्मीय एवं ऊर्जावान शुभकामनाएं मेरे लिए अथाह प्रेरणा का स्रोत हैं. आपके यशस्वी मार्गदर्शन में विरासत और विकास को संजोए ‘आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश-विकसित उत्तर प्रदेश’ की संकल्पना साकार हो रही है.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, पीयूष गोयल, किरण रिजिजू और साध्वी निरंजन ज्योति सहित देश के कई नेताओं और प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों ने भी अपनी शुभकामनाएं दी हैं. इसमें अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडु, असम के सीएम हिमंता बिस्वा शर्मा, त्रिपुरा के सीएम प्रो. डॉ माणिक साहा, छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और मध्य प्रदेश के सीएम डॉ मोहन यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं. वहीं मुख्यमंत्री ने भी सभी की शुभेच्छाओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि आपकी शुभकामनाएं मुझे आत्मनिर्भर एवं विकसित उत्तर प्रदेश के लक्ष्य को पूर्ण करने में सदैव प्रेरणा प्रदान करेंगी.

