ईटानगर। अरुणाचल प्रदेश पुलिस ने दो अंतरराज्यीय ड्रग तस्करों Drug Smuggler को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 42 लाख रुपये की कीमत की 348.58 ग्राम हेरोइन जब्त की, पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। कैपिटल क्षेत्र के पुलिस अधीक्षक (एसपी) रोहित राजबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने उर्गेन दोरजी नामक व्यक्ति के घर पर छापा मारा और 65 ग्राम वजन की हेरोइन जब्त की।
Drug Smuggler को जाल बिछाकर पकड़ा
एसपी ने बताया, “पूछताछ के दौरान दोरजी ने खुलासा किया कि मणिपुरी युवक टिथई पोऊ गोलमेई (28) ने इंफाल से ड्रग्स की आपूर्ति की थी और आने वाले दिनों में और ड्रग्स लेकर बस से ईटानगर आएगा।”इसके बाद जाल बिछाया गया और पुलिस ने लोअर विवेक विहार इलाके से गोलमेई को गिरफ्तार कर लिया और उसके कब्जे से 283.58 ग्राम वजन की हेरोइन बरामद की। ईटानगर पुलिस थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत गोलमेई के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।
एसपी ने बताया कि दोरजी और गोलमेई दोनों ही आदतन अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्कर हैं। उन्होंने बताया कि मामले की आगे की जांच जारी है।अंतरराज्यीय ड्रग तस्करों को पकड़ा गया, 42 लाख रुपये की कीमत की ड्रग जब्त की गई

