Monday, March 2, 2026

Golden Temple : सीएम धामी ने स्वर्ण मंदिर में मत्था टेका

अमृतसर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सांस्कृतिक नगरी अमृतसर स्थित श्री हरमंदिर साहिब जी (स्वर्ण मंदिर)Golden Temple  के दर्शन किए एवं मत्था टेक वाहेगुरु जी से प्रदेश और देशवासियों की सुख-समृद्धि की अरदास की।

 

Golden Temple में पीएम के जीत की कामना

मुख्यमंत्री ने कहा कि रागी भाइयों के शबद-कीर्तन के बीच  गुरु ग्रंथ साहिब के दर्शन आत्मीय सुख प्रदान करने वाले थे।

इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारी मतों से विजयी बनाकर तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने की भी अरदास की।

दरबार साहिब में दर्शन के बाद परिसर में सेवा करने का भी सौभाग्य प्राप्त किया।

Latest news

Related news