Monday, July 6, 2026
Home Breaking News Samrat Choudhary on Lalu Yadav : डिप्टी सीएम की लालू यादव...

Samrat Choudhary on Lalu Yadav : डिप्टी सीएम की लालू यादव और विपक्ष को सीधी धमकी –‘लालूजी को ही ठंडा कर देंगे

0
210
Samrat Choudhary on Lalu Yadav
Samrat Choudhary on Lalu Yadav

Samrat Choudhary on Lalu Yadav: बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने लोकसभा चुनाव  के साथ साथ विधान सभा चुनाव के लिए भी तैयारी शुरु कर दी है. वो अपनी चुनावी रैलियों में एक तीऱ से दो-दो निशाने लगा रहे हैं, एक तरफ लोकसभा चुनाव के लिए तो प्रचार कर ही रहे हैं, वहीं अगले विधानसभा चुनाव के लिए भी एजेंडा सेट करने लगे  हैं.

Samrat Choudhary on Lalu Yadav – लालूजी को ठंडा कर देंगे 

बिहार डिप्टी सीएम ने पाटलिपुत्र लोकसभा के पालीगंज में जनसभा को संबोधित करते हुए लालू यादव पर बड़ा हमला बोला है.  सम्राट चौधरी ने कहा की आपलोग चिंता मत कीजिए, लालूए जी को ठंडा कर देगे तो ई सब क्या है ,सबका लिस्ट बना रहे हैं, इनके गुण्डो को ठूंस ठूंस कर जेल में डालेंगे  आप लोग निश्चिंत रहिए .सभी बालू माफिया,शराब माफिया को ठंडा कर देगे.


बिहार डिप्टी सीएम ने एक तरह से साफ कर दिया कि एक बार लोक सभा चुनाव खत्म हुए नहीं कि उसके बाद लालू यादव, तेजस्वी यादव और यादव परिवार की  मुश्किलें बढ़ने वाली हैं. सम्राट चौधरी लालू यादव के साथ पूरे लालू परिवार पर आक्रमक हैं.

‘विधानसभा से पहले 10 लाख नौकरी पक्की, पहले नौकरी देंगे फिर वोट मांगेंगे’

वहीं अब बजेपी के नेता जनता से जुड़े मुद्दों पर बात करने लगे हैं.खासकर नौकरी के मुद्दे पर . सम्राट चौधरी ने पालीगंज में ही जनसभा के दौरान  कहा कि विधानसभा चुनाव में उतरने से पहले ये वर्तमान सरकार दस लाख नौकरियों के वादे को पूरा करेगी. सम्राट चौधरी ने तेजस्वी यादव के रोजगार वाले बयान पर लालू यादव के पिछले शासनकाल को याद करते हुए कहा कि लालू यादव ने अपने शासन काल के 15 साल में एक लाख नौकरी भी नहीं दी, वहीं नीतीश कुमार – सुशील मोदी ने मिलकर अपनी सरकार के शासन काल में  साढे 7 लाख से ज्यादा नौकरी दी है.

https://x.com/thebharatnow/status/1793902852727062795

सम्राट चौधरी ने अपने भाषणों के जरिये  बिहार विधानसभा चुनाव के लिए भी एजेंडा तय कर दिया है और ये बता दिया है कि आने वाले विधानसभा चुनाव में बीजेपी किस तरह  से पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतरेगी. बिहार डिप्टी सीएम ने रोजगार के मुद्दे को अपना मुद्दा बनाते हुए 10 लाख नौकरियां देने की बात शुरु की है. वहीं बिहार में गुंडों माफिया पर भी नकेल कसने की बात कर रहे हैं. गौरतलब है कि राज्य में भले ही बीजेपी-जेडीयू की नई सरकार  कुछ महीने पुरानी ही है लेकिन नीतीश कुमार पिछले 20 साल से सत्ता पर काबिज हैं. इसके बावजूद बिहार में कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ी हुई हैं. माफिया और गुंडों के हौसले बुलंद हैं. सम्राट चौधरी ने जनता के बीच इन स्थिति को भी बदलने की बात कही है.