समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव Akhilesh Yadav सोमवार को पूर्वांचल में थे. उन्होंने बस्ती, सिद्धार्थनगर, डुमरियागंज और संतकबीरनगर ने जनसभाए की. अखिलेश यादव ने एक तरफ जहा बीजेपी पर हमला किया वहीं बीएसपी को भी आड़े हाथों लिया. सिद्धार्थनगर में अखिलेश ने कहा, “यह(भाजपा) सरकार बदलने जा रही है, 10 साल सरकार ने किसान, नौजवान, व्यापारी के साथ भेदभाव किया है, यह चुनाव संविधान बचाने का है और इसके लिए हर वर्ग के लोग एक साथ आ गए हैं… जनता इस बार इन्हें 140 सीटों के लिए भी तरसा देगी…”
आपके 10 साल नहीं बर्बाद किए हैं आपका एक तिहाई जीवन बर्बाद किया है- Akhilesh Yadav
बस्ती में अखिलेश यादव ने कहा, “मैने नौजवानों को हर सभा में कहा है कि आपके 10 साल नहीं बर्बाद किए हैं आपका एक तिहाई जीवन बर्बाद किया है। ना किसान की आय दोगुनी हुई, ना महंगाई कम कर पाए.”
“मैने नौजवानों को हर सभा में कहा है कि आपके 10 साल नहीं बर्बाद किए हैं आपका एक तिहाई जीवन बर्बाद किया है। ना किसान की आय दोगुनी हुई, ना महंगाई कम कर पाए।”
– माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी, बस्ती pic.twitter.com/JRDG9Q2qiW
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) May 20, 2024
पेपर लीक हुए नही जानबूझकर करवाए गए- Akhilesh Yadav
वहीं पेपर लीक को अखिलेश ने योगी सरकार की नाकामी नहीं साजिश बताया. उन्होंने कहा “इनकी हर परीक्षा का पेपर लीक हुआ, पेपर लीक हुए नही जानबूझकर करवाए गए जिससे नौकरी ना देनी पड़ जाए.”
“इनकी हर परीक्षा का पेपर लीक हुआ, पेपर लीक हुए नही जानबूझकर करवाए गए जिससे नौकरी ना देनी पड़ जाए।”
– माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी, बस्ती pic.twitter.com/V4jUNHagfe
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) May 20, 2024
4 चरण के बाद ही उनके भाषण की भाषा ही बदल गई- Akhilesh Yadav
अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी में हताशा देखने को मिल रही है. उन्होंने कहा, “आपने बीजेपी के नेताओं की भाषा और भाषण सुन लिया होगा, 4 चरण के बाद ही उनके भाषण की भाषा ही बदल गई. वही पुरानी कहानी सुना रहे हैं जो जनता सुनने को तैयार नहीं.”
“आपने बीजेपी के नेताओं की भाषा और भाषण सुन लिया होगा, 4 चरण के बाद ही उनके भाषण की भाषा ही बदल गई। वही पुरानी कहानी सुना रहे हैं जो जनता सुनने को तैयार नहीं।”
– माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी, बस्ती pic.twitter.com/P9VQiwIz0c
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) May 20, 2024
बीएसपी पर लगाया बीजेपी से हाथ मिलाने का आरोप
“एक दल है जिसका एक विधायक गलती से जीत गया है, उन्होंने अंदर ही अंदर बीजेपी से हाथ मिला लिया है. बहुजन समाज के लोगों से अपील है ये लोग संविधान को बदलकर हक छिनना चाहते हैं, इसलिए चुनाव में वोट करते समय बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के संविधान को बचाने का काम करना.”
ये भी पढ़ें-ISIS terrorists arrested: श्रीलंका के 4 संदिग्ध ISIS आतंकवादियों को अहमदाबाद हवाई अड्डे पर गिरफ्तार किया गया

