5th Phase Voting: रायबरेली में डटे हैं राहुल गांधी, बूथों पर जाकर किया निरीक्षण, बोले- भारत की प्रगति के लिए वोट कीजिए

लोकसभा चुनाव 2024 के 5th Phase Voting हो रही है. इस चरण में उत्तर प्रदेश की 14 सीटों पर मतदान है लेकिन सबसे ज्यादा जो सीटें चर्चा में हैं वो अमेठी रायबरेली, कैसरगंज और लखनऊ है जहां से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और बृजभूषण शरण सिंह का बेटा उम्मीदवार हैं. कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज अपने निर्वाचन क्षेत्र में डटे हुए है.

5th Phase Voting, राहुल गांधी ने बूथों पर जाकर किया निरीक्षण

रायबरेली में वोटिंग सुचारु रुप से चल रही है या नहीं इसका निरीक्षण करने राहुल गांधी पोलिंग बूथों पहुंचे. इस दौरान राहुल गांधी ने मतदाताओं से बात भी की. कांग्रेस ने राहुल का एक वीडियो एक्स पर पोस्ट कर लिखा, रायबरेली में सम्मानित मतदाताओं के बीच पहुंचे जननायक. ये लड़ाई लोकतंत्र और संविधान को बचाने की है. हम साथ मिलकर लड़ेंगे और जीतेंगे.
ये वीडियो रायबरेली के बछरावां में मतदान केंद्र का है जहां राहुल बच्चे के साथ बात करते नज़र आ रहे हैं.

चुरवा हनुमान मंदिर में राहुल गांधी ने की पूजा अर्चना

सुबह रायबरेली में मतदान शुरू होने के साथ ही कांग्रेस सांसद राहुल गांधी चुरवा हनुमान मंदिर पहुंचे और दर्शन-पूजन कर भगवान श्री हनुमान से देश की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की.

राहुल ने की भारत की प्रगति के लिए बड़ी संख्या में बाहर निकलिए वोट डालने की अपील

वहीं पांचवे चरण के मतदान से पहले सुबह एक्स् पर एक पोस्ट डाल राहुल गांधी ने लोगों से मतदान की अपील की, राहुल गांधी ने लिखा, “आज पांचवें चरण का मतदान है! पहले चार चरणों में ही यह साफ हो गया है कि जनता संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए खड़ी हो गई है और भाजपा को हरा रही है. नफ़रत की राजनीति से ऊब चुका यह देश अब अपने मुद्दों पर वोट कर रहा है. युवा नौकरी के लिए, किसान MSP और कर्ज़ से मुक्ति के लिए, महिलाएं आर्थिक निर्भरता और सुरक्षा के लिए और मज़दूर वाजिब मेहनताने के लिए. जनता INDIA के साथ मिलकर खुद यह चुनाव लड़ रही है और देश भर में बदलाव की आंधी चल रही है. मैं अमेठी और रायबरेली समेत पूरे देश से अपील कर रहा हूं – अपने परिवारों की समृद्धि के लिए, खुद के अधिकारों के लिए, भारत की प्रगति के लिए बड़ी संख्या में बाहर निकलिए और वोट कीजिए.”

ये भी पढ़ें-Iran President News: इब्राहिम रायसी की मृत्यु के बाद, मोहम्मद मोखबर का अगला राष्ट्रपति बनना लगभग तय, पीएम मोदी बोले-दुख की इस घड़ी में भारत ईरान के साथ खड़ा…

Latest news

Related news