Kejriwal bjp march : स्वाती मालीवाल प्रकरण के बाद सीएम अरविंद केजरीवाल के पीए वैभव कुमार की गिरफ्तारी के बाद आज आम आदमी पार्टी की पूरा लीडरशिप दिल्ली में विरोध प्रदर्शन करने के लिए उतर गई है. दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी शीर्ष नेतृत्व को चुनौती दी है कि आप आम आदमी पार्टी के नेताओं को गिरफ्तार करें. अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी को चुनौती देते हुए कहा है कि अगर आज उनकी और उनके नेताओं की गिरफ्तारी नहीं हुई तो ये बीजेपी की हार मान ली जायेगी.
दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल आम आदमी पार्टी के दफ्तर से बीजेपी आफिस मार्च के लिए निकल गये हैं. प्रशासन की तरफ से इसे रोकने के लिए भी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है . मार्च को कंट्रोल करने के लिए दिल्ली पुलिस और सीआरपीएफ की टीम तैनात है.
मार्च से पहले अरविंद केजरीवाल ने कहा – आम आदमी पार्टी BJP के लिये चुनौती बने उससे पहले ही ये लोग हमें ख़त्म करना चाहते हैं। ये लोग ‘Operation झाड़ू’ के तहत हमारे बड़े नेताओं को गिरफ़्तार करेंगे। हमारे Bank Account सीज किए जाएंगे और हमारा दफ़्तर ख़ाली करके हमें सड़कों पर लायेंगे। उन्हें लगता है कि ऐसे ये आम आदमी पार्टी को ख़त्म कर देंगे। लेकिन ऐसा होगा नहीं, क्योंकि AAP देश के 140 करोड़ लोगों के सपने की पार्टी है.





