Swati Maliwal assault case : मारपीट मामले में बयान दर्ज कराने दिल्ली के तीस हज़ारी कोर्ट पहुंची स्वाति मालीवाल

गुरुवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के बाद आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल (Swati Maliwal) शुक्रवार को दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट पहुंची. मालीवाल ने कोर्ट के सामने दिल्ली के सीएम केजरीवाल के घर में हुई मारपीट Swati Maliwal assault case को लेकर अपना बयान दर्ज कराया.

Swati Maliwal assault case , पत्रकारों से नहीं की बात

स्वाति मालीवाल ने कोर्ट परिसर में मौजूद पत्रकारों से न बात की न ही उनके सवालों के जवाब दिए. घटना के बाद से ही आप की राज्यसभा सांसद चुप्पी साधे हुए हैं. गुरुवार दोपहर दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के एडिशनल CP और एडिशनल DCP नॉर्थ दिल्ली में AAP सांसद स्वाति मालीवाल के आवास पर पहुंच उनका बयान दर्ज किया था उसके बाद भी पत्रकारों का एक बड़ा हुजूम मालीवाल की प्रतिक्रिया लेने उनके घर के बाहर जमा रहा लेकिन वो बाहर नहीं आई.

अगर मुख्यमंत्री इसमें दोषी पाए गए तो कार्रवाई होगी- रेखा शर्मा

इस बीच NCW ने दिल्ली के सीएम के पीए विभव को एक और नोटिस जारी किया है. एनसी डब्लू की प्रमुख रेखा शर्मा ने कहा, “…पुलिस से हमने कार्रवाई की रिपोर्ट मांगी थी वह हमें कल मिल गई है, स्वाति मालीवाल ने कल पुलिस से बात की और पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है. विभव ने हमारे नोटिस का कोई जवाब नहीं दिया है, आज मेरी टीम फिर से नोटिस जारी करने गई है. अगर मुख्यमंत्री इसमें दोषी पाए जाएंगे तो पुलिस और हम उनके खिलाफ कार्रवाई करेंगे…”
आपको बता दें NCW ने इस मामले में सोशल मीडिया पर चल रही खबरों को देख स्वत: संज्ञान लिया है.

ये भी पढ़ें-Swati Maliwal row: बीजेपी की जुबानी केजरीवाल के घर की कहानी, जानिए क्यों और कैसे सुनीता केजरीवाल ने पिटवाया मालीवाल को

Latest news

Related news