नेताजी मुलायम सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करने बिहार सीएम सैफई पहुंचे

नेता जी मुलायम सिंह के निधन के बाद बिहार के सीएम नीतीश कुमार अखिलेश यादव से मुलाकात और शोक व्यक्त करने सैफई पहुंचे. नेता जी मुलायम सिंह यादव की अंत्येष्ठी कल उनके पैतृक गांव सैफई में किया गया.सीएम नीतीश कुमार के साथ जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह , केसी त्यागी समेत कई और नेता भी पहुंचे.

गौरतलब है कि नीतीश कुमार ने  पिछले महीने  दिल्ली यात्रा के दौरान भी गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में जाकर नेता जी मुलायम सिंह का हाल चाल लिया था. मुलायम सिंह लंबे समय से बीमार चल रहे थे .सोमवार, 10 अक्टूबर को लंबी बीमारी के बाद 82 साल की उम्र में मेंदाता अस्पताल में उनका निधन हो गया.

Latest news

Related news