Wednesday, March 4, 2026

Prime Minister Modi आज Varanasi लोकसभा सीट से तीसरी बार दाखिल करेंगे नामांकन 

वाराणसी । पीएम नरेंद्र मोदी  Prime Minister Modi  मंगलवार यानी आज वाराणसी लोकसभा सीट से तीसरी बार नामांकन दाखिल करेंगे। पीएम के नामांकन में शामिल होने के लिए काशी में दिग्गजों का जमावड़ा लगा है। विभिन्न प्रदेशों के मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री व सांसद-विधायक सभी नामांकन में शामिल होंगे। पीएम मोदी दशाश्वमेध घाट पर मां गंगा का पूजन-अर्चन करने के बाद रवाना हुए। उनके आगमन से पहले नमो घाट से भदऊचुंगी मार्ग पर यातायात रोका गया है। कुछ देर में सड़क मार्ग से पीएम मोदी काल भैरव मंदिर पहुंचेगे।

Prime Minister Modi की तारीफ की सीएम धामी ने

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने काशी में पीएम मोदी के नामांकन से पूर्व एक्स पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा कि काशी की जनता पीएम मोदी को ऐतिहासिक जीत दिलाने को तैयार है।

पीएम का स्वागत

पीएम नरेंद्र मोदी ने काशीवासियों का अभिवादन किया। इस दौरान लोगों ने हूटिंग करते हुए पीएम का स्वागत किया। पीएम नरेंद्र मोदी ने वाराणसी के दशाश्वमेध घाट पर मां गंगा की पूजा-अर्चना की। उन्होंने हाथ जोड़कर मां गंगा को प्रणाम किया। पीएम नरेंद्र मोदी आज वाराणसी से लोकसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल करेंगे।

काल भैरव से अनुमति

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9:29 पर दशाश्वमेघ घाट पहुंचे। यहां मां गंगा का पूजन-अर्चन कर आशीर्वाद लेंगे। इसके बाद बाबा काल भैरव के मंदिर जाएंगे।  पीएम नरेंद्र मोदी ने वाराणसी लोकसभा सीट से नामांकन के पूर्व सोशल मीडिया के एक्स साइट पर एक पोस्ट साझा किया। उन्होंने लिखा कि ‘अपनी काशी से मेरा रिश्ता अद्भुत है, अभिन्न है और अप्रतिम है… बस यही कह सकता हूं कि इसे शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता!’पीएम मोदी काशी के कोतवाल बाबा काल भैरव का पूजा करेंगे। बाबा से अनुमति लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नामांकन के लिए कलेक्ट्रेट जाएंगे।

Latest news

Related news