Jayant Sinha’s son joins Congress, रांची : लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान झारखंड में बीजेपी को बड़ा झटका लगा है. बीजेपी के हजारीबाग से वर्तमान सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा औऱ बीजेपी सांसद जयंत सिंन्हा के बेटे आशिर सिन्हा ने सोमवार को कांग्रेस पार्टी ज्वाइन कर लिया. आशिर सिन्हा ने रांची मे कांग्रेस के एक कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की मौजूदगी में कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की .
दरअसल लोकसभा चुनाव 2024 में बीजेपी सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा का टिकट बीजेपी ने काट दिया है और उनकी जगह पर हजारीबाग सदर सीट से मनीष जायसवाल को पार्टी के सिंबल पर उम्मीदवार बनाया है. जयंत सिन्हा का टिकट काटे जाने से सिन्हा परिवार में नाराजगी है. टिकट कटने के बाद से बीजेपी नेता जयंत सिन्हा लगातार सक्रिय राजनीति से बाहर ही रह रहे हैं, और उनके पिता यशवंत सिन्हा लगातार बीजेपी और मोदी सरकार के खिलाफ मुखर हैं.
अटल जी की सरकार में केंद्रीय वित्तमंत्री रह चुके यशंवत सिन्हा फिलहाल तृणमूल कांग्रेस के सदस्य हैं. यशवंत सिन्हा ने इस बार लोकसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार जेपी पटेल को अपना समर्थन दिया है ,वहीं अब उनके पोते आशिर सिन्हा ने कांग्रेस ज्वाइन करके ये संकेत दे दिया है कि अब सिन्हा परिवार का संपर्क बीजेपी से टूट चुका है. सिन्हा परिवार के कांग्रेस से जुड़ने के साथ ही यहां के राजनीतिक समीकरण बदल चुके हैं.
आपको बता दें कि सोमवार को ही हजारीबाग में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और कल्पना सोरेन की रैली में यशवंत सिन्हा ने झारखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर से मुलाकात की थी, इसके बाद ही ये कयास लगाये जाने लगे थे कि सिन्हा परिवार की अगली पीढी यानी जयंत सिन्हा के बेटे कांग्रेस मे शामिल होने जा रहे हैं.
आपको बता दें कि पूर्व आएएस यशवंत सिन्हा ने अपनी विदेश सेवा की नौकरी छोड़ राजनीति के मौदान में आये थे. पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की सरकार में मंत्री रहे. फिर पर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी क सरकार मे वित्त मंत्री और विदेश मंत्री भी रह चुके हैं. हाल ही में शीर्ष नेतृत्व के साथ टकराव के बाद यशवंत सिन्हा ने बीजेपी के सदस्याता से इस्तीफा दे दिया और विपक्श में आ गये. यशवंत सिन्हा पिछली बार राष्ट्रपति चुनाव में महामहिम द्रौपदी मूर्मू के खिलाफ विपक्ष के उम्मीदवार रह चुके हैं.
य़े भी पढ़े:- Tej Pratap Yadav: लालू यादव के बेटे ने मंच पर पार्टी कार्यकर्ता को दिया…

