Patna PM RoadShow : थोड़ी देर में प्रधानमंत्री मोदी रैली और जनसभाओं के लिए पटना पहुंच रहे हैं. कार्यक्रम के मुताबिक शाम पांच बजे से पीएम मोदी का रोड शो प्रस्तावित है, लेकिन बताया गया है कि पीएम का रोड शो पांच बजे की जगह शाम 6.45 पर शुरु होगा


Patna PM RoadShow : पीएम के रोड शो के रुट में बदलाव
सुरक्षा कारणों से प्रशासन ने पीएम मोदी के रोड शो के रुट में थोड़ा बदलाव किया है. पीएम की रैली अब पटना डाकबंग्ला चौराहा की जगह भट्टाचार्या रोड से शुरु होगा औऱ गांधी मैदान के पास उद्योग भवन पर समाप्त हो जायेगा. पीएम मोदी एयरपोर्ट से डाक बंगला चौराहा पहुंचेगे फिर वहां से कार से ही भट्टाचार्या रोड पहुंचेंगे . इस बीच पटना पुलिस ने साढे तीन बजे के बाद डाक बंगाल चौराहा के पास के कई रुट्स को डायवर्ट कर दिया है. शहर में सुरक्षा के लिहाज से चाक चौबंद व्यवस्था की गई है. पटना एयरपोर्ट को अभेद्य किले में तब्दील कर दिया गया है.
पीएम मोदी के रोड शो का नया रुट
पीएम मोदी का रोड शो भट्टाचार्या मोड से शुरु होकर एसपी वर्मा रोड, एग्जीबिशन रोड, पीरमोहानी बुद्ध मूर्ति चौक, कदमकुआं, बारीपथ औऱ बाकरगंज होते हुए गांधी मैदान उद्योग भवन तक पहुंचेगा.रोड शो का समापन उद्योग भवन के पास होगा.
पटना में फूल बरसाकर होगा पीएम मोदी का स्वागत
बीजेपी से मिल रही जानकारी के मुताबिक पीएम मोदी के पटना आगमन पर उनका स्वागत फूल बरसाकर किया जायेगा. पीएम के रोड शो के लिए बंगाल दिल्ली और कई और जगहों से फूल मंगाये गये हैं. रोड शो के दौरान जगह जगह पर पीएम मोदी पर फूलों की बारिश की जायेगी. बताया जा रहा है कि करीब 5 टन गुलाब और गेंदे की पंखुडियों से पीएम मोदी का स्वागत किया जायेगा.
आज रात्रि पटना में ही विश्राम करेंगे पीएम
पीएम मोदी के रोड शो के लिए भव्य तैयारियां की गई है. रोड शो के जरिये मोदी सरकार के विकास कार्यों का भी प्रदर्शन होगा. रोड शो का कार्यक्रम देर तक चलेगा, यही कारण है कि पीएम मोदी आज रात राजधानी पटना में ही विश्राम करेंगे. पीएम के विश्राम के लिए राजभवन में व्यवस्था की गई है .
कल सुबह पीएम मोदी पटना साहिब में टेकेंगे मत्था
पीएम मोदी 13 मई के दिन की शुरुआत पटना साहिब के दर्शन के साथ करेंगे. यहां दर्शन के बाद सीधे एयरपोर्ट पहुंचेंगे, फिर वहीं से हाजीपुर और मुजफ्फरपुर पहुचेंगे. हाजीपुर और मुजफ्फरपुर में जनसभा को संबोधित करने के बाद पीएम मोदी वहीं से दोपहर में वारणसी के लिए रवाना हो जायेंगे.
14 मई को पीएम मोदी वाराणसी में करेंगे नामांकन
प्रधानमंत्री मोदी लोकसभा चुनाव 2024 केलिए बतौर लोकसभा प्रत्याशी तीसरी बार वाराणसी से नामांकन करेंगे. इसके लिए वाराणसी में पिछले 4 दिनों से भव्य तैयारियां चल रही है. 13 मई सोमवार को पीएम मोदी वाराणसी में विशाल रोड शो करेंगे. बाबा काशी विश्वनाथ के दर्शन करेंगे फिर आगले दगिन यानी 14 मई को पीएम मोदी वाराणसी से प्रत्याशी के तौर पर अपना नामांकन दाखिल करेंगे.
ये भी पढ़े:- Manoj Tiwari Vs Kanhaiya Kumar : कन्हैया कुमार पर टिप्पणी कर फंसे मनोज…

