रांची Jharkhand JP Verma suspend : झारखंड मुक्ति मोर्चा में बागियों के खिलाफ ताबड़तोड़ एक्शन जारी है. पार्टी ने गांडेय से विधायक रहे जेपी वर्मा को निलंबित कर दिया है. दरअसल पार्टी से टिकट ना मिलने पर जेपी वर्मा ने कोडरमा से निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान किया था. जेएमएम ने अनुशासनहीनता के आरोप में जय प्रकाश वर्मा (JP Verma suspend) को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से भी निलंबित कर दिया है.
Jharkhand JP Verma suspend – सभी पदों से हटाये गये
जानकारी के मुताबिक जेपी वर्मा को पार्टी अध्यक्ष शीबू सोरेन के निर्देश पर सभी पदों से हटा दिया गया है.इस सबंध में जेएमएम महासचिव विनोद पांडेय के हस्ताक्षर के साथ चिट्ठी जारी कर दी गई है.
जेपी वर्मा बीजेपी से रह चुके हैं विधायक
जय प्रकाश वर्मा बीजेपी से जेएमएम में 2019 के विधानसभा चुनाव के बाद शामिल हुए थे. 2019 के बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे जेपी वर्मा ने सरफराज अहमद के हाथों हार के बाद बीजेपी छोड़कर जेएमएम ज्वाइन कर लिया था. जेपी वर्मा इस उम्मीद में जेएमएम में शामिल हुए थे कि पार्टी उन्हें 2024 के लोकसभा चुनाव में कोडरमा से टिकट देगी लेकिन 2024 में इंडिया गठबंधन के तहत ये सीट भाकपा माले के पास चली गई है. अब कोडरमा से बोगदर के विधायक विनोद पांडे को इंडिया गठबंधन ने उम्मीदवार बनाया है. ऐसे में मैदान छोड़ने से इंकार करते हुए जेपी वर्मा ने निर्दलीय ही कोडरमा से चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया. जेपी वर्मा पांच बार के सांसद रीत लाल शर्मा के भतीजे हैं और कुशवाहा समाज से आते हैं. उनके चाचा रीतलाल प्रसाद वर्मा इसी सीट से जीतकर 5 बार सांसद रह चुके हैं. ऐसे में जेपी वर्मा ने अपने चाचा की सीट पर अपनी दावेदारी को स्वाभाविक मानते हुए चुनाव लड़ने की तैयारी कर ली थी लेकिन गठबंधन में टिकट किसी और के पास चले जाने के बाद निर्दलीय ही कोडरमा से चुनाव लड़ने मैदान में आ गये.
बसंत लौंगा औऱ चमरा लिंडा पर भी हो चुकी है कार्रवाई
हाल ही में जेएमएम ने अपने दो बड़े नेंताओं पर कार्रवाई की है. जेपी वर्मा से पहले खूंटी से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर दावेदारी पेश कर रहे बंसंत लौंगा और लोहरदगा से निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुके चमरा लिंडा पर जेएमएम कार्रवाई कर चुकी है.वहीं अब बोरियो से विधायक लोबिन हेंब्रम ने राजमहल लोकसभा सीट से बतौर निर्दलीय प्रत्याशी नामांकन दाखिल किया है.
ये भी पढ़े :- Manoj Tiwari Vs Kanhaiya Kumar : कन्हैया कुमार पर टिप्पणी कर फंसे मनोज तिवारी,बीजेपी के अंदर ही शुरु हुआ विरोध
खबर है कि लोबिन हेंब्रम पर भी पार्टी कार्रवाई कर सकती है लेकिन लोबिन हेंब्रम ने खुद को जेएमएम का सच्चा सिपाही बताते हुए कहा कि पार्टी ने उसे टिकट न देकर भूल की है. पार्टी अगर उन्हें निकाल भी देती है तो कोई बात नहीं लेकिन गुरुजी (शीबू सोरेन) के दिल से उन्हें कोई नहीं निकाल सकता है.

