Tuesday, February 17, 2026

Sushmita Sen bridal look : क्यों दुल्हन के लिबास में ट्रोल हो गई सुष्मिता सेन, ट्रोल्स ने कहा आप खूबसूरत तो हैं लेकिन…

Sushmita Sen bridal look : बालिवुड की मशहूर एक्ट्रेस और फॉर्मर मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन भले ही 48 की हो गई हों लेकिन जब पूरे साज सिंगार के साथ रैंप उतरती हैं, तो किसी अप्सरा से कम नहीं लगती हैं. पिछले दिनों सुष्मिता सेन एक फैशन शो के इवेंट में रैंप पर दुल्हन के लिबास ने वॉक करती नजर आई. हथेलियों पर मेहंदी लगाये, हाथों पर कलीरे बाधें, बालों में गजरा और माथे पर बिंदिया लगाये सुष्मिता किसी दुल्हन से कम नहीं लग रही थी. और जब उन्होंने स्टेज पर एंट्री ली तो इस तरह से जैसे कोई दुल्हन दकम रख रही हो,  एक दम नजरें झुकाये दुल्हन की तरह सामने आई.

Sushmita Sen
Sushmita Sen

Sushmita Sen bridal look 

रैंप पर वॉक कर रही सुष्मिता सेन ने गोल्डन कलर का भारी अनारकली फ्रॉक पहना था, दुल्हन की तरह हाथों में कलीरे बांधे और बालों में गजरा सजाए, हाथों में मेंहंदी लगाये  सुष्मिता सेन का लुक खूब जंच रहा था. सुष्मिता ने मिनिमल मेकअप और भारी गोल्डन ज्वेलरी के साथ लुक को कंपलीट किया था. कपड़े और ज्वेलरी के साथ ‘सुष’ ने माथा-पट्टी भी पहनी ही थी, जो उन्हें प्योर ब्राइडल लुक दे रहा था.  रैप पर चलने के दौरान एक्ट्रेस ने अपने मशहूर फिल्म ताली का सिगनेचर पोज भी  दिया.ताली में सुष्मिता सेन ट्रांसजेंडर गौरी सावंत रुप में नजर आई थीं.

Sushmita Sen on Ramp
Sushmita Sen on Ramp

दुल्हन बनी सुष्मित क्यों हो गई ट्रोल ?

48 साल की सुष्मिता सेन रैंप पर चली तो देखने वालों की तालियों की गड़गड़हटा काफी देर तक सुनाई देती रही लेकिन कुछ लोग ऐसे भी थे जिन्हें उनका ये लुक समझ नहीं आया. सोशल मीडिया पर कुछ लोग सुष्मिता सेन को इस लुक के लिए ट्रोल करते भी नजर आये.

किसी ने लिखा ये कैसा आउटफिट है, ये लहंगा कम और शेरवानी ज्यादा लग रहा है …तो किसी ने कहा है बोटोक्स का असर हो रहा है. एक यूजर ने कहा एक्ट्रेस ने नाक की सर्जरी कराई है तो एक यूजर ने कहा कि  आप खूबसूरत हैं लेकिन इस आउटफिट में अच्छी नहीं लग रही हैं. हालांकि  मिस यूनिवर्स रही सुष्मिता के चाहने वालो की कमी नहीं है, सुष्मिता सेन ने ट्रोल्स को कोई जवाब तो नही दिया लेकिन उनके फैन्स ने खुद ही ट्रोल्स को ये कहते हुए जवाब दे दिया कि ये दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला हैं.

ये भी पढ़े: – मोजे पहनने से पहले जरूर अपनाएं ये ट्रिक्स, कभी नहीं आएगी पैर से…

Latest news

Related news