झंझारपुर : लोकसभा चुनाव में बड़े नेता हों या छोटे नेता सब रैलियां और सभाएं करने में मस्त हैं बड़ी बड़ी रैलियां हो रही है और इसमें नेता दिल खोलकर अपनी बात जनता जनार्दन को सुना रहे हैं. जनता को भी जनार्दन होने में बड़ा मजा आ रहा है, सो राजनेताओं की सभाओं में बड़ी संख्या में जमा होकर मजमा लगाते है. जब श्रोता बहुत हो तो अक्सर नेताओ की जुबान फिसल जाती है, लेकिन अगर नेता नीतीश कुमार Nitish Kumar हों तो ये बात खबर बन जाती है. अपनी फिसली जुबान के लिए मशहूर नीतीश कुमार ने बुधवार को एक बार फिर पब्लिक रैली में ऐसा कुछ बोल दिया कि अब चर्चा का विषय बन गये हैं.

Nitish Kumar झंझारपुर में सभा को कर रहे थे संबोधित
बुधवार को बिहार सीएम नीतीश कुमार संसदीय क्षेत्र झंझारपुर में एनडीए लोकसभा एनडीए प्रत्याशी रामप्रीत मंडल के समर्थन में सभा करने लौकही प्रखंड पहुंचे थे. यहां पीपरौन हाइस्कूल में जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम की जुबान एक बार फिर से फिसल गई. सीएम नीतीश कुमार ने लोकसभा चुनाव बिहार की 40 सीटों की चर्चा करते हुए कहा कि इस बार एनडीए 400 पार कराइये लेकिन बोल गये 4 हजार पार. सीएम का ऐसा बोलना था कि पीछे बैठे लोगों ने उन्हें टोका, जब गलती का एहसास हुआ तो सीएम ने उसे ठीक किया.
बिना नाम लिए लालू परिवार पर हमला
अपनी बात से आगे बढते हुए सीएम नीतीश कुमार ने बिना नाम लिये लालू परिवार पर जमकर हमले किये. नीतीश कुमार ने कहा कि पूरा बिहार मेरा परिवार है. कोई अपने बेटा-बेटी के लिए काम करता है, पर मैं पूरे बिहार के लिए काम करता हूं. बीजेपी से अपने साथ का जिक्र करते हुए सीएम ने एक बार फिर कहा कि 95 से हम लोग साथ है. कुछ दिन के लिए इधर उधर हो गये थे, अब इधर उधर नहीं जायेंगे. सीम नीतीश कुमार ने कहा कि पीएम मोदी अच्छा काम कर रहे हैं. इसलिए केंद्र में मजबूत सरकार बने इसके लिए समर्थन मांगने आया हूं.
सीएम नीतीश ने गिनाई अपनी सरकारी की उपलब्धियां
सीएम नीतीश ने झंजारपुर की सभा में कहा कि मैंने बिहार में महिला सशक्तिकरण के लिए काम किया . 2005 में विश्व बैंक से कर्जा लेकर स्वसहायता समूह बनाया, जिससे जीविका दीदी बनाया. देशभर में उससे आजीविका मिलने लगी. सीएम नीतीश ने लोगों से सवालिया लहजे में पूछा कि पहले क्या महिलाएं बोल पाती थीं, अब हर क्षेत्र में आगे हैं. महिलाओं को पंचायतों में 50 प्रतिशत आरक्षण, पुलिस की नौकरी में 35 प्रतिशत आरक्षण दिया. 30 हजार से ज्यादा महिलाएं आज पुलिस में नैकरी कर रही हैं. बच्चियों के इंटर पास करने पर 25 हजार और ग्रेजुएशन करने पर 50 हजार देते हैं.
ये भी पढ़े:- Covishield side effects : कोविशील्ड के साइड इफेक्ट का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, जांच और हर्जाने की हुई मांग
10 लाख को नौकरी और 10 लाख को रोजगार – सीएम नीतीश कुमार
सीएम ने अपनी सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि आने वाले समय में दस लाख लोगों को नौकरी और दस लाख लोगों को रोजगार दूंगा. झंझारपुर में 515 करोड़ की लागत से मेडिकल कालेज बन रहा है. यही पर इंजीनियरिंग कालेज और पोलिटेक्निक कालेज खुलवाया. यहां मिथिला हाट बनवाया. तमाम तरह की चीजें की. यहां बिहार के साथ साख केंद्र का भी विकास हो रहा है.

