Akhilesh Yadav Kannauj : कन्नौज संसदीय सीट के लिए अखिलेश यादव ने दाखिल किया अपना नामांकन 

Akhilesh Yadav Kannauj :  लोकसभा चुनाव 2024 के  चौथे चरण के लिए 13 मई को होने वाले चुनाव के लिए नामांकन का आज आखिरी दिन है. सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज दोपहर 12 बजे कन्नौज संसदीय सीट के लिए अपना नामांकन दाखिल किया. उन्होंने चार सेट में अपना पत्र दायर किया है. इस दौरान उनके साथ प्रो. रामगोपाल यादव, सपा जिलाध्यक्ष कलीम खान, पूर्व विधायक कल्याण सिंह दोहरे और पार्टी के प्रदेश सचिव आकाश शाक्य प्रस्तावक के रूप में मौजूद हैं. उनके नामांकन को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. बता दें कि कन्नौज लोकसभा चुनाव के लिए सपा उम्मीदवारी को लेकर मचा सस्पेंस एक दिन पहले तक जारी था.

Akhilesh Yadav Kannauj पहले भतीजे तेज प्रताप  को बनाया था उम्मीदवार 

समाजवादी पार्टी ने पहले कन्नोज सीट से लालू प्रसाद यादव के दामाद और अपने भतीजे तेज प्रताप यादव को यहां से उम्मीदवार बनाया था लेकिन बुधवार की शाम यह तय हुआ था कि यहां से सपा के उम्मीदवार अखिलेश यादव ही होंगे. दरअसल, दो दिन पहले अखिलेश यादव के भतीजे तेज प्रताप यादव को कन्नौज से उम्मीदवार घोषित किया गया था. इसे लेकर कार्यकर्ताओं में नाराजगी थी, ये बात पार्टी आलाकमान तक पहुंची. मंगलवार की शाम से ही यह तय माना जा रहा था कि अब अखिलेश यादव ही यहां से चुनाव लड़ेंगे. बुधवार की शाम इसका बाकायदा ऐलान हो गया है. जिलाध्यक्ष कलीम खान ने बताया था कि पिछले दो दिनों की रिपोर्ट पार्टी प्रमुख तक पहुंचा दी गई थी. उसी आधार पर अब खुद राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ही चुनाव लड़ेंगे.

ये भी पढ़े:- Lok Sabha Election 2024: भारत और पाकिस्तान मैच वाले बयान पर अखिलेश का सुब्रत…

Latest news

Related news