Tuesday, March 3, 2026

Lok Sabha election 2024: बीजेपी ने खोला खाता, मतदान पूरा होने से पहले ही दर्ज की पहली जीत, जानिए क्या है मामला

Lok Sabha election 2024 की पहली जीत बीजेपी के नाम रही. गुजरात के सूरत लोकसभा सीट से बीजेपी के उम्मीदवार मुकेश दलाल ने निर्विरोध चुन लिए गए. सूरत सीट से कांग्रेस उम्मीदवार का फॉर्म रिटर्निंग ऑफिसर ने खारिज कर दिया था. जबकि सीट के अन्य आठ उम्मीदवारों ने अपना नामांकन वापस ले लिया है.

बीजेपी के मुकेश दलाल को दिया गया विजयी प्रमाण पत्र दिया

हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के मुताबिक रिटर्निंग ऑफिसर सौरभ पारधी ने बताया “जैसा की सूरत लोकसभा सीट के लिए सफलतापूर्वक अपना नामांकन दाखिल करने वाले सभी आठ उम्मीदवारों ने अपनी उम्मीदवारी वापस ले ली है, दलाल को निर्विरोध चुना गया है.”
इसके बाद मुकेश दलाल को चुनाव आयोग की ओर से विजयी प्रमाण पत्र भी सौंप दिया गया.

रविवार को खारिज किया गया था कांग्रेस उम्मीदवार का पर्चा

रविवार को कांग्रेस के दो उम्मीदवारों के नामांकन रद्द होने और सोमवार को आठ अन्य उम्मीदवारों के अपनी उम्मीदवारी वापस लेने के बाद बीजेपी ने ये जीत दर्ज की है. गुजरात में 7 मई को मतदान होगा.

Lok Sabha election 2024-कांग्रेस के दो उम्मीदवारों के नामांकन हुए खारिज

रविवार को सूरत लोकसभा सीट से नीलेश कुंभानी की उम्मीदवारी खारिज होने से कांग्रेस पार्टी को झटका लगा. जिला निर्वाचन अधिकारी ने प्रथम दृष्टया प्रस्तावकों के हस्ताक्षर में विसंगतियां पाए जाने के बाद यह निर्णय लिया था. सूरत से कांग्रेस के दूसरे उम्मीदवार सुरेश पडसाला का भी नामांकन फॉर्म रविवार को खारिज कर दिया गया था.
रिटर्निंग ऑफिसर सौरभ पारधी ने अपने आदेश में कहा कि कुंभानी और पडसाला द्वारा जमा किए गए चार नामांकन फॉर्म प्रथम दृष्टया, प्रस्तावकों के हस्ताक्षरों में विसंगतियां पाए जाने और वास्तविक नहीं लगने के बाद खारिज कर दिए गए. पारधी के आदेश के अनुसार, प्रस्तावकों ने अपने हलफनामे में कहा कि उन्होंने स्वयं फॉर्म पर हस्ताक्षर नहीं किए हैं.

Latest news

Related news