Tuesday, February 17, 2026

Amanatullah Khan arrest :आप का एक और नेता ईडी के शिकंजे में, 9 घंटे की पूछताछ के बाद अमानतुल्लाह खान गिरफ्तार

नई दिल्ली Amanatullah Khan arrest : दिल्ली में आम आदमी पार्टी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है. दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले में मनी लांड्रिंग के आरोप में सीएम अरविंद केजरीवाल , मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन तो जेल पहुंच ही चुके हैं, अब आप का  एक और विधायक ईडी के शिकंजे में फंस चुका है. नई दिल्ली के ओखला से विधायक अमानतुल्ला खान को आज प्रवर्तन निदेशायल (ED) ने गिरफ्तार कर लिया है.

Amanatullah Khan arrestकिस मामले में हुए गिरफ्तार ?

दिल्ली में आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्ला खान गुरुवार को वक्फ बोर्ड में नियुक्ति के दौरान घोटाला के मामले में ईडी के सामने पेश हुए थे. ईडी दफ्तर में अमानतुल्लाह से करीब 9 घंटे तक पूछताछ हुई , फिर वहीं उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया.

अमानतुल्लाह पर आरोप 

अमानतुल्लाह खान पर आरोप है कि वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष रहते हुए उन्होंने 32 लोगों की  नियुक्ति अवैध तरीके से की. इसके अलावा वक्फ बोर्ड की संपत्तियों को अवैध रुप से किराये पर दिया. उन्होंने दिल्ली वक्फ बोर्ड की संपत्तियों का भी दुरुपयोग किया. इस मामले में दिल्ली वक्फ बोर्ड के तत्कालीन सीएओ ने अमानतुल्लाह के खिलाफ बयान जारी किया था. आरोप लगने के बाद एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने जांच की, जिसमें अमानतुल्लाह करीबियों के पास से  कैश भी बरामद हुआ था. सूत्रों के मुताबिक अमानतुल्लाह के घर रेड के दौरान एक लाल डायरी भी मिली थी जिसमें देश विदेश में करोड़ों के लेन देन का हिसाब था. इसी के आधार पर एसीबी ने अमानतुल्ला से पूछताछ भी की थी और चार जगहों पर छापे मारे गये थे. एसीबी के छापे में करीब 24 लाख रुपये कैश के साथ साथ दो बिना लाइसेंस पिस्टल औऱ कारतूस बरामद हुए थे. इसा आधार पर अमानतुल्लाह गिरफ्तार हुए फिर 28 दिसंबर 2022 को इस मामले में जमानत मिली थी.

 अग्रिम जमानत याचिका खारिज होने के बाद पहुंचे थे ईडी दफ्तर 

ईडी ने मनी लांड्रिंग के मामले में 6 बार समन भेजा लेकिन अमानतुल्लाह खान ईडी के सामने पेश नहीं हुए . ईडी का समन मिलने के बाद उन्होंने  सुप्रीम कोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए अर्जी लगाई, जिसे कोर्ट ने ये कहते हुए खारिज कर दिया कि उन्हें एमएलए होने के नाते कोई विशेष छूट नहीं दी जा सकती है, कानून सबके लिए बराबर  है. सुप्रीम कोर्ट से अग्रिम जमानत याचिका खारिज होने के बाद गुरुवार की सुबह अमानतुल्ला ईडी दफ्तर पहुंचे थे.

ये भी पढ़े :- Arvind Kejriwal: “अरविंद केजरीवाल जी की जान लेने का षड्यंत्र रचा जा रहा”, आतिशी…

Latest news

Related news