Sunday, February 15, 2026

Jharkhand Weather Update: हीट वेब की चपेट में झारखंड, गर्मी से लोगों का हुआ बुरा हाल

Jharkhand Weather Update: अप्रैल का महीना अभी आधा ही खत्म हुआ है और आसमान से आग बरस रही है. चिलचिलाती गर्मी ने झारखंड के कई जिलों को अपनी चपेट में ले लिया है. कई जिलों में हिट वेव चल रही है देवघर, गोड्डा, पाकु़ड़, पलामू, चाईबासा में पारा तो 17 अप्रैल को ही 40 डिग्री के पार चला गया.

गर्मी में लोगों का हुआ बुरा हाल

सुबह 8 बजे से ही इन शहरों में सूरज का प्रकोप इतना जबरदस्त हो रहा है कि लोग सिर्फ मजबूरी में ही घरों से निकलने की सोचते हैं. स्कूली बच्चों, कामगारों का तो पसीना निकलते ही सूरज सोख ले रहा है. मौसम विभाग ने तपती-झुलसती गर्मी की जो रिपोर्ट जारी की है उसके मुताबिक 16 अप्रैल को इन-इन जिलों में पारा 40 डिग्री के पार चला गया.

जमशेदपुर में सामान्य से अधिक 41.5 डिग्री रहा जिससे पूरे शहर में रामनवमी के दिन के उल्लास पर भी असर पड़ा. पलामू, चाईबासा में भी गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है. नीचे ग्राफिक्स में आप देख सकते हैं किस कदर से सूरज झारखंड को झुलसा रहा है .

प्रधानमंत्री ने हीट वेव को लेकर हाईलेवल मीटिंग की थी

आपको बता दे कि गर्मी को लेकर मौसम विभाग ने पहले ही पूर्वानुमान जारी कर दिया था कि इस बार पूरे भारत में भयंकर गर्मी पड़ने वाली है. लू के थपेड़ों के बीच लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित होने वाली है. इसका असर दिखने लगा है. देश के दूसरों हिस्सो में झारखंड से भी खराब स्थिति है. हाल में ही प्रधानमंत्री ने हीट वेव को लेकर हाईलेवल मीटिंग भी की थी. जिसमें गर्मी के दौरान सरकार की तैयारियों का जाजया लिया गया था .

ये भी पढ़ें: रेगिस्तानी मुल्क में बाढ़ जैसे हालात, बारिश से पानी-पानी हुआ दुबई

झारखंड में पिछले दस दिनों के अंदर लगभग ,1300बच्चे डिहाइड्रेशन की वजह से जबकि 2000 बड़े उम्र लोग अस्पताल पहुंचें हैं. खासतौर से बच्चों को लू से बचाने के लिए इलेक्ट्रोल पाउडर या नमक-चीनी के मि्श्रण के इस्तेमाल करें.

Latest news

Related news