Monday, June 29, 2026
Home उत्तराखंड CM Pushkar Singh Dhami लोकसभा चुनाव में लोकप्रिय नेता बने

CM Pushkar Singh Dhami लोकसभा चुनाव में लोकप्रिय नेता बने

0
343
CM Pushkar Singh Dhami
CM Pushkar Singh Dhami

देहरादून।  इस लोकसभा चुनाव में सीएम पुष्कर सिंह धामी CM Pushkar Singh Dhami भाजपा के स्टार प्रचारकों की अग्रिम पंक्ति में खड़े नजर आ रहे हैं। उन्होंने उत्तराखंड की पांच सीटों पर अपनी पार्टी के प्रत्याशियों के लिए कई चुनावी सभाएं की है। रोड शो किये हैं और लगभग हर विधानसभा को कवर किया है।

CM Pushkar Singh Dhami 80 से ज्यादा सभा कर चुके हैं

राज्य के सभी जिलों के नारी शक्ति कार्यक्रम व लाभार्थी सम्मेलन को मिलाकर लगभग इनकी सँख्या 80 के आसपास हैं। पिछले तीन महीनों में इसके अलावा वह यूपी में भी चुनाव प्रचारक के लिए स्टार प्रचारक के तौर पर जा रहे हैं। उन्हें राजस्थान और जम्मू कश्मीर में भी चुनाव प्रचार के लिए स्टार प्रचारक बनाया गया है।

यूपी में भी काफी लोकप्रिय हैं सीएम धामी

मुख्यमंत्री ने यूपी के मझौला में पीलीभीत से भाजपा प्रत्याशी जितिन प्रसाद के समर्थन में चुनाव प्रचार किया। सीएम धामी को सुनने के लिए बड़ी संख्या में जनता मौजूद थी। सीएम धामी देश के क्षितिज पर एक नवोदित स्टार प्रचारक के तौर पर उभरे हैं। उन्होंने उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता, सख्त नकल कानून, धर्मांतरण कानून बनाकर अपनी एक अलग छवि बनाई है। डेमोग्राफिक चेंज के साथ ही लैंड जिहाद और लव जिहाद को भी रोकने का काम किया है। इसके चलते देश भर में उनकी लोकप्रियता बढ़ी है। यही कारण है कि भाजपा के 37 स्टार प्रचारकों की सूची में उनका 12वां स्थान है। यदि भाजपा उत्तराखंड में सभी पांच सीटें जीत जाती है तो यह सीएम धामी की बड़ी उपलब्धि होगी। इसके लिए उन्होंने अथक मेहनत की है।